28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गेमराराम पाकिस्तान में, पत्रिका की खबर पर लगी मुहर,

सीमावर्ती सरहदी गांव कुम्हारों का टीबा (सज्जन का पार) युवक गेमराराम को पाक रैंजर्स ने सिंध पुलिस को सौंपा और सिंध पुलिस उसको न्यायिक हिरासत में लिए हुए है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Ratan Dave

•

Updated: 23 Jan 2021, 9:35 AM IST

गेमराराम पाकिस्तान में, पत्रिका की खबर पर लगी मुहर,

गेमराराम पाकिस्तान में, पत्रिका की खबर पर लगी मुहर,


अभियान-गेमराराम की हों घर वापसी
चौहटन पत्रिका
सीमावर्ती सरहदी गांव कुम्हारों का टीबा (सज्जन का पार) युवक गेमराराम को पाक रैंजर्स ने सिंध पुलिस को सौंपा और सिंध पुलिस उसको न्यायिक हिरासत में लिए हुए है। अभी गेमराराम से पूछताछ की जा रही है। पत्रिका की मुहिम के बाद बीएसएफ ने यह स्वीकार कर लिया है कि गेमराराम तारबंदी को पार कर पाकिस्तान गया है और पाक रैंजर्स ने फ्लैग मीटिंग में गेमराराम के पाकिस्तान होने की जानकारी बीएसएफ को दे दी थी। बीएसएफ को पाक रैंजर्स ने भरोसा दिया है कि न्यायिक पूछताछ बाद वे उसे वापस भारत को सौंप देंगे।
चौहटन के कुम्हारों का टीबा का युवक गेमराराम पुत्र जामाराम के गुमशुदा होने की रिपोर्ट नवंबर को पिता जामाराम ने बीजराड़ थाने में दर्ज करवाई लेकिन उसका अता-पता नहीं चला। परिजनों को उसके तारबंदी लांघकर पाकिस्तान जाने का अंदेशा होने पर उन्होंने बीएसएफ को भी जानकारी दी।
5 जनवरी को पाकिस्तान ने बता दिया
बीएसएफ ने पाकिस्तान रेंजर्स से फ्लैग मीटिंग में 4 जनवरी ाके इस मामले की इसकी जानकारी चाही तब 5 जनवरी को पाक रैंजर्स ने यह खुलासा कर दिया कि गेमराराम पाकिस्तान बार्डर क्रास कर आ गया है।
सिंध पुलिस को सौंपा
पाक रैंजर्स ने गेमराराम को सिंध पुलिस को सौंपा। जानकारी अनुसार अभी न्यायिक हिरासत में है। बीएसएफ का कहना है कि प्रारंभिक पूछताछ बाद उसे पाक रैंजर्स ने भारत को लौटाने की बात कही है।
सुरक्षा पर सवाल
बॉर्डर क्रास का यह मामला गंभीर हो गया है। एक बदहवाश युवक ने आव देखा न ताव वह बॉर्डर की तारबंदी पर चढ़ गया और जीरो लाइन पार कर सामने पाकिस्तान की सीमा में भी प्रवेश कर गया। अत्याधुनिक वॉच टॉवर व कड़ी सुरक्षा का दावा करने वाली बीएसएफ को भनक तक नहीं लगी। पुलिस की रिपोर्ट और इसके बाद पाकिस्तान रैंजर्स की स्वीकारोक्ति पर ही बीएसएफ को खबर लगी।
पत्रिका की खबर बाद स्वीकारा
परिजनों पुलिस व बीएसएफ के चक्कर काट रहे थे। पत्रिका ने ढाई माह से लापता युवक को जमीन खा गई या पाकिस्तान निगल गया शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर खुलासा किया और गेमराराम की घर वापसी की मुहिम छेड़ी तो बीएसएफ अब इस बात को स्वीकार कर रही है कि गेमराराम ने बॉर्डर क्रास किया है। वह कैसे बॉर्डर क्रास करके गया इसकी पूछताछ उसके लौटने के बाद होगी।