28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धरना स्थल पर भी गण का तंत्र मजबूत, राष्ट्रगान व ध्वजारोहण

- सिणधरी में धरनार्थियों ने मनाया गणतंत्र दिवस
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 26 Jan 2021, 7:56 PM IST

धरना स्थल पर भी गण का तंत्र मजबूत, राष्ट्रगान व ध्वजारोहण

,,धरना स्थल पर भी गण का तंत्र मजबूत, राष्ट्रगान व ध्वजारोहण



सिणधरी(बाड़मेर). विरोध के बावजूद गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति का ज्वार कम नहीं हुआ। लोग धरना दे रहे थे तो गणतंत्र दिवस को भी समारेाहपूर्वक मना रहे थे। यह नजारा था सिणधरी में
जहां पेयजल किल्लत को लेकर धरना चल रहा है। हालांकि लोगों की मांग पूरी नहीं होने पर उनका विरोध जारी था, लेकिन २६ जनवरी को गणतंत्र दिवस आया तो धरनार्थी सबकुछ भूल कर गणतंत्र दिवस मनाते नजर आए। सुबह होते ही
धरनास्थल पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसके बाद राष्ट्रीय गीत गाकर देश में
गणतंत्र दिवस की स्थापना का जश्न मनाया गया।
गांव-गांव फहराया तिरंगा- इधर क्षेत्र में गणतंत्र दिवस पूर्ण उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। सरकारी विद्यालयों व कार्यालयों पर तिरंगा फहराने के साथ ही राष्ट्रगान हुआ। वहीं, विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी हुआ। सिणधरी के उपखंड अधिकारी कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण उपखंड अधिकारी विरमाराम चौधरी ने किया। ध्वजारोहण तहसीलदार ममता लहुआ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।