
पंचायत समिति व उपतहसील मुख्यालय पाटोदी पर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय का अभाव
-
पाटोदी. पंचायत समिति व उपतहसील मुख्यालय पाटोदी पर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय का अभाव कस्बे व क्षेत्र की बालिकाओं के लिए परेशानी बना हुआ है। विद्यालय अभाव में बीच में पढ़ाई छोडऩा बालिकाओं की मजबूरी बना हुआ है। प्रतिवर्ष सैकड़ों बालिकाएं विद्यालय छोड़ती हैं।
प्रदेश सरकार ने वर्ष 1989 में कस्बे मे उच्च प्राथमिक विद्यालय स्वीकृत किया था, लेकिन कई वर्षों बाद इसे क्रमोन्नत नहीं किया। ग्रामीणों की मांग पर सरकार ने वर्ष 2014 में इसे माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत किया। वर्तमान में 325 छात्राएं इसमें अध्यनरत हैं, लेकिन इनके आगे की पढ़ाई के लिए कस्बे में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय नहीं है। इस पर अधिकांश बालिकाएं आगे की कक्षा में प्रवेश नहीं लेकर बीच में पढ़ाई छोड़ घर के कामों में हाथ बंटाती है। क्षेत्र में भी कहीं भी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय नहीं है। इस पर बालिकाएं बीच में पढ़ाई छोडऩे को मजबूर है। गांव से शहर की अधिक दूरी, महंगी निजी शिक्षा व असुरक्षा की भावना को लेकर अभिभावक कस्बे में सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय के अभाव में बेटियों को आगे की पढ़ाई नहीं करवाते हैं। इससे हर वर्ष होनहार बेटियों के सपने चूर होते हैं।
विद्यालय क्रमोन्नत करने की जरूरत- प्रदेश सरकार एक ओर बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रयास कर रही है। दूसरी ओर पंचायत समिति मुख्यालय के विद्यालय को क्रमोन्नत नहीं कर रही है। सरकार कस्बे व क्षेत्र में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए इसे क्रमोन्नत करें।- आसूलाल
सैकड़ों बालिकाएं शिक्षा से वंचित-
पंचायत समिति मुख्यालय पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नहीं होने से प्रतिवर्ष सैकड़ों बालिकाएं शिक्षा से वंचित रहती है। सरकार विद्यालय को क्रमोन्नत करें।
पुरखाराम चान्दोरा
विद्यालय क्रमोन्नत करने की जरूरत- प्रदेश सरकार एक ओर बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रयास कर रही है। दूसरी ओर पंचायत समिति मुख्यालय के विद्यालय को क्रमोन्नत नहीं कर रही है। सरकार कस्बे व क्षेत्र में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए इसे क्रमोन्नत करें।- आसूलाल आचार्य
8के. पाटोदी स्थित राजकीय माध्यमिक बालिका विद्यालय
Published on:
13 Apr 2018 12:12 am
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
