3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बकरी पालन प्रशिक्षण का समापन समारोह आयोजित

सूक्ष्म उधम विकास कार्यक्रम के अंतर्गत बकरी पालन पर प्रशिक्षण
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 13 Jan 2022, 1:43 AM IST

बकरी पालन प्रशिक्षण का समापन समारोह आयोजित

बकरी पालन प्रशिक्षण का समापन समारोह आयोजित,बकरी पालन प्रशिक्षण का समापन समारोह आयोजित,बकरी पालन प्रशिक्षण का समापन समारोह आयोजित

बाड़मेर. राष्ट्रीय कृषि एव ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) एवं जन हितकारी सीमांत संस्था बाड़मेर के संयुक्ततत्वावधान में सूक्ष्म उधम विकास कार्यक्रम के अंतर्गत बकरी पालन पर प्रशिक्षण का समापन समारोह और प्रमाण पत्र वितरण किया गया।

जिला विकास प्रबंधक डॉ. दिनेश प्रजापत एवं गिरधारीलाल एलडीएम लीड बैंक, बृजेश कुमार निदेशक एसबीआई आर सेटी, डॉ. पशुपालन विजय केदार ने पधारिया में बकरी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन और प्रमाण पत्र वितरण किया।

डॉ. दिनेश प्रजापत ने डेयरी फार्मिंग एवम् बकरी पालन के तहत नाबार्ड की ओर से वित्त के तहत चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। स्वयंसहायता समूह के पांच सूत्र बचत, नियमित बैठक, ऋण के बारे में जानकारी दी।स्वयं सहायता समूह को प्रशिक्षण से स्वरोजगार में जोडऩे में नाबार्ड की मत्वपूर्ण भूमिका रही है। ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वरोजगार में नाबार्ड समय-समय गुणवतापूर्ण प्रशिक्षण दिलवाता रहता है। पशु चिकित्सक विजय केदार ने बकरियों की बीमारी, टीकाकरण, पशु बीमा ,दूध बढ़ाने के उपाय, उन्नत नस्ल की किस्म की जानकारी दी।

पशुपालन विभाग से संबधित सरकारी योजनाओं के बारे में अवगत करवाया गया। गिरधारी लाल ने वित्तीय समावेश, बचत खाता, जन-धन रुपए कार्ड, सुरक्षा बीमा, जीवन ज्योति बीमा योजना अटल पेंशन की जानकारी दी। निदेशक आरसेटी बृजेशकुमार ने कृषि क्षेत्र में रोजगार के लिए पशु पालन में बैंको के योगदान और ऋण कार्यक्रम की जानकारी दी। संस्थान के सचिव सोहन लाल ने बताया कि इसमें तीन समूह में 30 महिलाएं प्रशिक्षण ले रही थी जो की 15 दिवसीय प्रशिक्षण था ।

सभी को प्रमाण पत्र वितरण किया गया और रोजगार से जोडऩे के लिए प्रयास किए जाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़