8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

28 हजार पद रिक्त, 48 हजार शिक्षकों की सीधी भर्ती, कैसे करें पदस्थापन?

शायद यह पहली बार होगा कि सरकारी नौकरी में पद कम है और शिक्षक अधिक, ऐसे में इन शिक्षकों को प्रारिम्भक शिक्षा विभाग नौकरी दे तो कैसे? यह स्थिति बनी है हाल ही में तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती के परिणाम जारी होने के बाद। इस परिणाम में 48 हजार शिक्षकों की नियुक्ति होनी है और प्रारिम्भक शिक्षा में पद रिक्त 28 हजार ही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 3 Sep 2023, 2:46 PM IST

photo1693732402.jpeg

दिलीप दवे/बाड़मेर. शायद यह पहली बार होगा कि सरकारी नौकरी में पद कम है और शिक्षक अधिक, ऐसे में इन शिक्षकों को प्रारिम्भक शिक्षा विभाग नौकरी दे तो कैसे? यह स्थिति बनी है हाल ही में तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती के परिणाम जारी होने के बाद। इस परिणाम में 48 हजार शिक्षकों की नियुक्ति होनी है और प्रारिम्भक शिक्षा में पद रिक्त 28 हजार ही है। अब विकल्प के तौर पर 6डी के तहत पहले से कार्यरत शिक्षकों को माध्यमिक में सैटअप परिवर्तन कर भेजा जाए या फिर सीधे माध्यमिक में अधिशेष अध्यापकों को नियुक्ति दी जाए।

तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती प्रक्रियाधीन है जिसमें कुल 48 हजार शिक्षकों को प्रारंभिक शिक्षा में नियुक्ति मिलनी है। इसमें लेवल-एक व लेवल दो के अध्यापक लगने हैं। इन शिक्षकों को लगाने को लेकर विभाग माथापच्ची में जुटा हुआ है कि आखिर नियुक्ति कैसे दें, क्योंकि वर्तमान में प्रारिम्भक शिक्षा में 28 हजार की शिक्षक पद रिक्त है। सरकार के नियमानुसार तृतीय श्रेणी शिक्षकों को प्रारिम्भक शिक्षा में ही नियुक्ति मिलती है। इसके चलते करीब बीस हजार शिक्षक अधिशेष हो रहे हैं। गौरतलब है कि शिक्षक भर्ती लेवल प्रथम व द्वितीय का परीक्षा परिणाम पूर्व में जारी हो चुका था जिसमें से अब लेवल प्रथम की अंतिम सूची का प्रकाशन हुआ है जिसमें करीब बीस हजार शिक्षक चयनित हुए हैं। लेवल द्वितीय में दस्तावेज जांच हो चुकी है, दुगुने अभ्यर्थी जिसमें शामिल हुए थे। अब अंतिम सूची का प्रकाशन बाकी है।
यह भी पढ़ें : Good News: लंबे अरसे के बाद भर्ती, 6 सितम्बर से भरने शुरू होंगे ऑनलाइन फॉर्म, आयोग ने जारी की अधिसूचना


6डी प्रक्रिया से समाधान- जानकारों के अनुसार सरकार समय-समय पर 6डी कर प्रारिम्भक शिक्षा के तृतीय श्रेणी शिक्षकों को माध्यमिक में भेजती है। इसको लेकर सूची बनाई जाती है, जिसमें माध्यमिक शिक्षा में भेजे वाले शिक्षकों को विषयवार लेवल टू व लेवल वन के अनुसार भेजा जाता है। इस पर यदि सरकार अब फैसला ले तो पहले 6डी करवा करवाने के बाद नवचयनित शिक्षकों को प्रारिम्भक शिक्षा में नियुक्ति मिल सकती है।

सीधी नियुक्ति का विकल्प- सरकार चाहे तो अब नव चयनित शिक्षकों को माध्यमिक शिक्षा में सीधी नियुक्ति दे सकती है। गौरतलब है कि माध्यमिक शिक्षा में लेवल-प्रथम के 14624 व द्वितीय लेवल के 16265 पद रिक्त चल रहे हैं। इस पर सरकार अधिशेष बीस हजार शिक्षकों को यहां लगा सकती है।

वर्तमान में सीधी भर्ती के कुल पद
लेवल वन - 21000
लेवल टू - 27000
कुल पद - 48000
यह भी पढ़ें : जल्द हेरिटेज लुक में नजर आएगा ये रेलवे स्टेशन, 18.43 करोड़ के होंगे कार्य

प्रारंभिक शिक्षा
पदनाम - स्वीकृत - कार्यरत - रिक्त
लेवल-1 - 117051 - 102499 - 14552
लेवल -2 - 58969 - 44541 - 14428

माध्यमिक शिक्षा
पदनाम - स्वीकृत - कार्यरत - रिक्त
लेवल -1 - 49962 - 35338 - 14624
लेवल -2 - 48538 - 32273 - 16265

यदि 6डी होती है, तो रिक्त हो सकते हैं पद
प्रारंभिक शिक्षा में तृतीय श्रेणी शिक्षकों को सीधी भर्ती से नियुक्ति देने से पूर्व प्रारंभिक शिक्षा के अध्यापकों को 6डी के तहत माध्यमिक शिक्षा में पदस्थापन किया जा सकता है। सीधी भर्ती से प्रारंभिक शिक्षा में रिक्त पद कम होने के कारण माध्यमिक शिक्षा में पदस्थापन भी किया जा सकता है।
- बसन्त कुमार जाणी, जिलाध्यक्ष, राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ, रेस्टा