8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जल्द हेरिटेज लुक में नजर आएगा ये रेलवे स्टेशन, 18.43 करोड़ के होंगे कार्य

Amrit Bharat Stations Scheme: अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देश के 500 से अधिक स्टेशनों के विकास कार्यों का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में किया था। इसमें अजमेर मण्डल का डूंगरपुर स्टेशन भी शामिल है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

डूंगरपुर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 2 Sep 2023, 3:47 PM IST

railway_station.jpg

डूंगरपुर. Amrit Bharat Stations Scheme: अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देश के 500 से अधिक स्टेशनों के विकास कार्यों का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में किया था। इसमें अजमेर मण्डल का डूंगरपुर स्टेशन भी शामिल है।

मण्डल रेल प्रबंधक राजीव धनखड़ के निर्देशन में डूंगरपुर रेलवे स्टेशन के कायाकल्प का कार्य शुरू हो गया है। जल्द ही हमारा रेलवे स्टेशन हेरिटेज लुक में नजर आएगा। रेलवे निर्माण शाखा ने स्टेशन बिल्डिंग की डिजाइन फाइनल कर दी गई है तथा विभिन्न कार्यों के लिए निविदाएं भी हो गई है। वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर प्रियंका मीना के अधीन इंजीनियरिंग विभाग की निगरानी में फिलहाल प्लेटफॉर्म नंबर एक पर प्लेटफॉर्म शेल्टर का कार्य चल रहा है। इसके अंतर्गत प्लेटफॉर्म शेल्टर लगाए जाने वाले स्थान की फ्लोरिंग को हटा कर कोटा स्टोन लगा कर शेड बनाया जाएगा। यह कार्य पूर्ण होने से रेलवे स्टेशन आने वाले यात्रियों को काफी सुविधा होगी।
यह भी पढ़ें : Good News: लंबे अरसे के बाद भर्ती, 6 सितम्बर से भरने शुरू होंगे ऑनलाइन फॉर्म, आयोग ने जारी की अधिसूचना


18.43 करोड़ के होंगे कार्य
अमृत भारत योजना के अंतर्गत डूंगरपुर स्टेशन पर 18.43 करोड़ रुपए की लागत से कई विकास कार्य किए जाएंगे। इसमें अलग-अलग प्रवेश और निकास द्वार के साथ सर्कुलेटिंग क्षेत्र का विकास, ऑटो, दोपहिया और चार पहिया वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग, प्रवेश कक्ष, कोच इंडिकेशन बोर्ड, पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग शौचालय के साथ बेहतर सुविधायुक्त प्रतीक्षा कक्ष, नया वीआईपी कक्ष, नया बुकिंग कार्यालय, संपूर्ण स्टेशन भवन के आंतरिक भाग का सुधार, स्टेशन भवन के अग्रभाग का सुधार, अतिरिक्त प्लेटफार्म शेल्टर, दिव्यांगजनों के लिए सुविधाओं के साथ नए शौचालय ब्लॉक और पानी बूथ, बेहतर साइनेज, बेहतर फर्नीचर, 12 मीटर चौड़ा फुटओवर ब्रिज और लिफ्ट की स्थापना जैसे कार्य किए जाएंगे।