आयोग बाड़मेर पहुंचा-इधर, महिला आयोग सदस्य ममता शर्मा बाड़मेर पहुंची। उन्होंने बताया कि कंकुदेवी से मिलने के बाद ही मैं यहां से जाऊंगी। जनप्रतिनिधि के इस तरह से लापता होना संदेह के घेरे में है। आयोग सदस्य ने बताया कि बाड़मेर एसपी ने कहा कि मुझे आप लिखित में मिलने का पत्र दे दीजिए, जो दे दिया गया है। उल्लेखनीय है कि तीन दिन पहले महिला आयोग को कंकुदेवी के पुत्रों ने शिकायत की थी कि उनकी माता का गत 14 जून से अता-पता नहीं है। उनको अपनी मां से मिलाया जाए।