24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरियाळो राजस्थान अभियान से प्रेरित, पौधे लगा दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पौधे लगा दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
2 min read
Google source verification
Hariyalo inspired by Rajasthan campaign

Hariyalo inspired by Rajasthan campaign

बाड़मेर.श्री जेतेश्वर देवासी समाज छात्रावास सेवा समिति की ओर से सोमवार को राजस्थान पत्रिका के हरयाळो राजस्थान अभियान के तहत वार्ड 33 व 40 में पौधरोपण किया गया। समिति सचिव भैराराम देवासी ने बताया कि इस दौरान प्रत्येक घर के आगे दो पौधे लगाने का संकल्प किया। पत्रिका की ओर से चलाए जा रहे अभियान की सराहना की गई। कार्यक्रम में मागाराम महाराज, भोपा राम पतरासर, ताजाराम पतरासर, निंबाराम भुरटिया, जुजाराम लंगेरा, भूपेंद्र सेवनियाला आदि मौजूद रहे।

हरियाळो राजस्थान अभियान से प्रेरित

चौहटन. हरियाळो राजस्थान अभियान से प्रेरित होकर टीम बचाओए बचाओ फोर्स नेतराड़ के तत्वावधान में ओसिएस स्टार एकेडमी स्कूल बिसारणिया में 51 पौधे लगाकर संरक्षण का संकल्प लिया गया। टीम कार्यकर्ता मोटाराम मायला दीनगढ ने पत्रिका के अभियान से प्रेरणा लेकर उनकी टीम अलग-अलग स्थानों पर 551पौधे लगाएगी।

जगदीश कड़वासरा, हेमंत सऊ ने भी विचार व्यक्त किए। प्रधानाध्यापक पाबूराम डेलू ने धन्यवाद ज्ञापित किया। जगदीश जाणी, राकेश कुमार, चुनाराम तरड़, जसराज नेहरा, भूराराम सियाग, हनुमान साईं, वगताराम मण्डा, मंगलाराम साईं, जगदीश मायला, कंवराराम, बाबूराम सियाग, पप्पूराम गोदारा मौजूद थे।

धोलानाडा . ग्राम पंचायत मुख्यालय पर राजस्थान पत्रिका के हरयाळो राजस्थान अभियान के तहत पौधारोपण हुआ। सरपंच अचलाराम बटेर ने कहा कि पौधों में देवताओं का वास माना जाता है, इसलिए इनकी देखभाल व संरक्षण करें। ग्राम विकास अधिकारी खेताराम ने पत्रिका के अभियान की सराहना करते हुए कहा कि पौधे हमारे जीवन का आधार है।

इस अवसर पर ग्राम रोजगार सहायक पोकराराम, धन्नाराम शर्मा, लाधूराम बेनीवाल, राऊराम माचरा, चेतन बेनीवाल, भगवानाराम सारण उपस्थित थे। इसी तरह, बलियारा की ढाणी आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पारूदेवी ने कहा कि पौधरोपण व संरक्षण पर्यावरण बचाने के लिए जरूरी है। इस अवसर पर नथाराम बलियारा,चेतनराम बेनीवाल, रमेश, मूलाराम शर्मा उपस्थित थे।

परेऊ. राजस्थान पत्रिका के हरयाळो राजस्थान महाअभियान के तहत सोमवार को राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक परेऊ के आगे महंत ओंकारभारती के सान्निध्य में पौधे लगा संरक्षण की शपथ ली। शाखा प्रबंधक कमलसिंह, बिंजाराम, कमलकुमार, भूपेंद्र मेघवाल, गनीखान, चोखाराम डऊकिया आदि ने पौधरोपण किया। ओंकारभारती ने कहा कि सभी एक-एक पौधा लगा संरक्षण का संकल्प लें।