उन्होंने कहा कि जनता ने हमारे पर भरोसा व अपेक्षाएं रखी, लेकिन हम डेढ़ साल में उनके काम नहीं कर पा रहे थे। इसलिए हम समस्याएं लेकर हाईकमान के पास पहुंचे। चुनाव अपने लिए नहीं जनता के लिए लड़ा था। सबसे पहले जनता की समस्याओं का समाधान हो, लेकिन समस्याएं जस की तस थी, इसलिए मुझे दु:ख था। पायलट के कहने पर ही चुनाव लड़ा था।