बाड़मेर. सकूनत का अर्थ निवासी। वल्द यानि पिता और चार-पांच सगे भाई के नाम लिखने के बाद अंत में पिसरान लिखने का अर्थ सभी के पिता का एक ही नाम है। खुर्द का मतलब छोटा और कला का मतलब बड़ा... मुगलों के जमाने के ये शब्द राजस्व रिकॉर्ड में अब तक चलन में हैं, जिनके अर्थ सामान्य बोलचाल की भाषा में कठिन हो गए हैं। बदलाव कर नए हिन्दी शब्द तलाशे ही नहीं गए। पुलिस व राजस्व विभाग में ये शब्दावली अटपटी भी लगती है।