8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौत, 20 दिन पहले हुई थी शादी

जिले के उपखंड रामसर मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर स्थित सेतराऊ गांव में बोलेरो कैम्पर बाइक की टक्कर से दो जनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बाइक सवार पति-पत्नी रामसर से चाड़ार की ओर जा रहे थे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 2 Jun 2022, 3:52 PM IST

husband and wife death in road accident in barmer

बाड़मेर। जिले के उपखंड रामसर मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर स्थित सेतराऊ गांव में बोलेरो कैम्पर बाइक की टक्कर से दो जनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बाइक सवार पति-पत्नी रामसर से चाड़ार की ओर जा रहे थे। सेतराऊ गांव के पास चौहटन से आ रही बोलेरो कैम्पर की बाइक से भिड़ंत हो गई, जिससे दोनों की मौके पर ही मुत्यु हुई।

भिड़ंत के बाद बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक पर सवार पति-पत्नी दूर झाड़ियों में गिरे। बोलेरो कैंपर का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना होने के बाद ग्रामीणों द्वारा रामसर पुलिस सूचित किया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को सूचित किया गया।

थानाधिकारी सहीराम ने बताया कि सड़क दुर्घटना में सेतराऊ के पास रामसर निवासी दिनेशकुमार( उम्र 22 वर्ष )पुत्र अमराराम गर्ग और सुशीला (उम्र 20 वर्ष) पत्नी दिनेशकुमार गर्ग की मौके पर मौत हो गई। परिजनों के अनुसार दिनेश कुमार की 10 मई को ही बाड़मेर में शादी हुई थी। अभी सुशीला के हाथों की मेहंदी भी अभी नहीं उतरी थी।वह पीहर जाकर दूसरी बार ही ससुराल आई थी। बुधवार रात को चाड़ार में अपनी बहन की ओर से दी गई गोठ पर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में यह हादसा हो गया।

परिजनों में शोक
मृतक दिनेश के पिता नहीं हैं। हादसे के बारे में सुनने के बाद माता, दो भाई किशन व ओमप्रकाश में शोक की लहर है। यह अनहोनी सुनकर माता बेसुध है।

’सेतराऊ सड़क दुर्घटना के मृतक पति पत्नी के शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसर में रखवाए गए हैं। अभी किसी पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई है।
सहीराम विश्नोई, थानाधिकारी पुलिस थाना रामसर।