बाड़मेर. मानसून के सक्रिय होते ही जिले में खरीफ की बुवाई का दौर शुरू हो चुका है। गांव-गांव हल चलने लगे है तो बाजरा, मूंग, मोठ, ग्वार और तिल की बुवाई जोर पकड़ रही है।
एेसे में जरूरी है किसान उच्च गुणवत्तायुक्त बीज का उपयोग करें जिसके कि अधिक उत्पादन मिल सके।
इसको लेकर राजस्थान पत्रिका ने कृषि विशेषज्ञों से बात की तो उन्होंने विभिन्न फसलों की उत्तम किस्मों की जानकारी दी।
कृषि वैज्ञानिक केवीके गुड़ामालानी डॉ. प्रदीप पगारिया ने बताया कि किसान समय पर उत्तम किस्म के बीजों का प्रयोग कर प्रति हैक्टेयर अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं । कम पानी में पकने वाली किस्मों की बुवाई जरूरी है । एेसे में जरूरी है किसान उच्च गुणवत्तायुक्त बीज का उपयोग करें