2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्थर पर नहीं लिखा नाम तो छोड़ दिया ये जरूरी काम…

पट्टिका पर नहीं जिला परिषद सदस्य का नाम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 9 Nov 2017, 11:47 PM IST

पाटोदी.साधारण सभा का बहिष्कार करने के बाद प्रधान कक्ष में बैठे में प्रधान समेत सदस्य।

पाटोदी.साधारण सभा का बहिष्कार करने के बाद प्रधान कक्ष में बैठे में प्रधान समेत सदस्य।


बाड़मेर. पत्थर पर जनप्रतिनिधि का नाम नहीं लिखना पाटोदी प्रधान व कई जनप्रतिनिधियों को इतना नागवरा की उन्होंने जनता को राहत देने के लिए बुलाई गई पंचायत समिति की बैठक का ही बहिष्कार कर दिया। अधिकारी, विधायक व अन्य जनप्रतिनिधि इंतजार करते रहे, लेकिन प्रधान नहीं आई। एेसे में बैठक स्थगित करनी पड़ी।
प्रधान रशीदा बानो व सदस्य रोशन अली, थानाराम बारूपाल, शान्ति देवी, लीला चौधरी, पाटोदी सरपंच संतोषी देवी जीनगर, खनौडा सरपंच मुन्नीदेवी, कालेवा सरपंच धापूदेवी आदि ने बैठक में भाग नहीं लिया। बहिष्कार करते हुए ये सभी प्रधान कार्यालय में बैठे। रोष प्रकट करते हुए कहा कि स्टेडिंग कमेटी निर्णय की पालना किए बगैर शिलान्यास हो गया, तब बैठक भी हो जाएगी। प्रधान व सदस्य बैठक में नहीं लौटे। इसके बाद पंचायत समिति सभागार में बायतु विधायक कैलाश चौधरी ने समीक्षा बैठक ली। केसरपुरा सरपंच अमरे खां कलर ने बताया की 10 माह से नरेगा मेटेरियल का भुगतान नहीं किया गया है। विधायक ने अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। ओकातिया बेरा सरपंच कल्याणसिंह सिसोदिया ने कहा कि ग्राम पंचायत में एक भी एएनएम नहीं है। प्राथमिक उपचार नहीं मिल रहा है। ग्राम पंचायत सांगरानाडी सरपंच मानाराम प्रजापत ने मेकाणियो की ढाणी में पानी नहीं पहुंचने को लेकर विधायक को अवगत करवाया। इस पर विधायक ने कनिष्ठ अभियंता को दो दिन में ही समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। रूपजीराजा बेरी सरपंच सूर्यकान्ता जाट, नवोडा बेरा सरपंच पपीया बानो ने दीनदयाल उपाध्याय में विद्युत कनेक्शन नहीं होने की समस्या से अवगत करवाया। इस पर उन्होंने शीघ्र कनेक्शन करवाने का आश्वासन दिया। बैठक में पंचायत प्रचार अधिकारी ओमप्रकाश सोलंकी, बीईईओ मगाराम पूनिया समेत अधिकारी, जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

सुनवाई नहीं हुई तो बहिष्कार- उपतहसील भवन शिलान्यास में स्टेडिंग कमेठी के निर्णय की पालना नहीं की गई। इस पर एतराज जताया गया, लेकिन सुनवाई नहीं की गई। इसके चलते बहिष्कार किया। अब हम सब के बिना अब स्टेडिंग कमेटी की भी बैठक हो जाएगी। - रशीदा बानो, प्रधान पाटोदी
बैठक नहीं हो पाई- प्रधान से पहले विधायक, जनप्रतिनिधि, कर्मचारी बैठक में भाग लेने पहुंचे। प्रधान व सदस्यों ने उन्हें बैठक का बहिष्कार करने की बात कही। इस पर बैठक नहीं हो पाई। - हरफूलसिंह चौधरी, बीडीओ पाटोदी

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़