यहां लगते थे बड़े-बड़े कड़ाह
शहर के खत्रियों का निचला वास, मेघवालों का वास, हनुमानमंदिर के पास, अग्रवाल मोहल्ला, हाई स्कूल रोड सहित कई मोहल्लों में बड़े-बड़े कड़ाह रखे जाते थे। इसमें पानी भरने के बाद रंग डाला जाता था। इसके बाद होली खेलते थे। अब न तो कोई ऐसी होली खेलने को तैयार नजर आता है न ही किसी की रूचि है। ऐसे में अब कड़ाह कबाड़ में बदल रहे हैं।