
barmer news
बाड़मेर. कई महीनों से शहर में सक्रिय बाइक चोरी के आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस की ओर से गठित टीम ने दुपहिया वाहन चोर गिरोह के दो आरोपितों को दस्तयाब कर उनके कब्जे से छह मोटरसाइकिल बरामद की। आरोपितों ने मौज-मस्ती व ऐशो-आराम के लिए बाइक चुराना कबूल किया है। शहर कोतवाल अमरसिंह रतनू के नेतृत्व में टीम की पकड़ में आए बाल अपचारी की मदद से टीम ने निगरानी रखते हुए उसके एक अन्य साथी को दस्तयाब कर निशानदेही पर छह बाइक बरामद की है।
शहर कोतवाल ने बताया कि शहर में बाइक चोरी के मामले में एक बाल अपचारी को पकड़ा। पूछताछ में उसने 10-15 मोटरसाइकिल चोरी करना कबूल किया है। बाल अपचारी बाइक चोरी के बाद आगे आरोपित खेतसिंह पुत्र पदमसिंह निवासी कैलनोर को बेचता था। पुलिस ने आरोपित खेतसिंह को दस्तयाब कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी की बाइक बरामद की। पुलिस को और भी मामले खुलने की संभावना है। पुलिस ने बाल अपचारी को संरक्षण में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया।
अब होगी विशेष नजर
टीम में महावीर नगर चौकी प्रभारी महेशाराम भादू, सवाईसिंह, करणसिंह, इन्द्रपाल का सहयोग रहा। पुलिस के जवान सादा वस्त्रों में बाइक चोरी की वारदातों पर अब विशेष नजर रखेंगे।
सीसीटीवी कैमरे बंद
नगर परिषद व पुलिस प्रशासन के सहयोग से प्रमुख चौराहे पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे लम्बे समय से बंद पड़े हैं। कैमरे सही करवाए जाए तो पुलिस के लिए काफी मददगार साबित हो सकते हैं।
Published on:
27 Nov 2017 12:14 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
