7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आवासन मंडल में नालियों का अभाव, सड़़कें क्षतिग्रस्त, रहवासी परेशान

- नगर परिषद सुविधाएं विकसित करने में नहीं ले रही रुचि

2 min read
Google source verification
परिषद नहीं दे रही ध्यान-

परिषद नहीं दे रही ध्यान-


बालोतरा.

नगर परिषद के आवासन मण्डल की अनदेखी करने से रहवासियों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। वहीं इससे सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही है। इससे रहवासियों में रोष है।
नगर के लूनी नदी के दूसरे छोर के भाग में तीन दशक से अधिक समय पहले प्रदेश सरकार ने आवासन मण्डल कॉलोनी की स्थापना की थी। शुरूआत के कई वर्षों तक लोगों ने इसमें रहवास करने में रुचि नहीं ली, लेकिन बीते एक दशक में शहर बालोतरा के हुए विस्तार व यहां बढ़े कामकाज पर रोजगार को लेकर सैकड़ों जने आवासन मण्डल में निवास कर रहे हंै। आठ सौ से अधिक परिवार यहां रहवास कर रहे हंै। वर्षों तक प्रदेश सरकार व नगर परिषद ने आवासन मण्डल कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं के विकास में कोई रुचि नहीं ली। परेशान रहवासियों की मांग पर करीब दो वर्ष पूर्व प्रदेश सरकार ने कॉलोनी में सड़क व नाली निर्माण के लिए बजट स्वीकृत किया। करीब एक वर्ष तक नगर परिषद ने यहां किसी प्रकार का निर्माण नहीं किया। इसके बाद कॉलोनी के कुछ भागों में सड़क निर्माण किया, लेकिन नालियां नहीं बनाई। इस पर घरों से निस्तारित दूषित पानी सड़कों पर फैलता है। इससे बढ़ी गंदगी व कीचड़ की दुर्गंध पर रहवासियों को परेशानी होती है। वहीं मच्छरों के पनपने पर ये खुले में नहीं बैठ पाते हैं।

आवागमन में दिक्कत- इसके अलावा आवागमन में राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानियां उठानी पड़ती हैं। लंबे समय से सड़कों पर जमा पानी से ये भी टूट रही है। इससे परेशान रहवासी कई बार नगर परिषद प्रशासन से कॉलोनी में नालियों का निर्माण करवाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं की जा रही है। इसे लेकर रहवासियों में रोष है।
परिषद नहीं दे रही ध्यान- आवासन मण्डल में नालियों का निर्माण नहीं होने से सड़कों पर पानी फैलता है। हर दिन आवागमन में परेशानियां उठानी पड़ती हैं। नगर परिषद ध्यान नहीं दे रही है। - गौतम पंचारिया

सांस लेना मुश्किल- आवासन मण्डल में सड़क निर्माण के बाद नालियां नहीं बनाने से ये टूट रही हैं। दुर्गंध पर सांस लेना मुश्किल होता है। परिषद नालियों का निर्माण करवाएं। - खेतसिंह

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग