6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विकास कार्यों में धन की कमी नहीं आने दी

विकास कार्यो का लोकार्पण, शिलान्यास

2 min read
Google source verification
विकास कार्यों में धन की कमी नहीं आने दी

विकास कार्यों में धन की कमी नहीं आने दी

-
बालोतरा. क्षेत्र के जागसा गांव में रविवार को राजस्व राज्यमंत्री अमराराम चौधरी ने विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया। राजस्व राज्यमंत्री ने रनियासर राजस्व गांव में 33 केवी विद्युत सब स्टेशन व बोका की ढाणी से रनियासर वाया बोकली नाड़ी डामरीकृत सड़क का शिलान्यास , राउमावि जागसा में नवनिर्मित दो कक्षाकक्षों का लोकार्पण किया। इसके बाद भूतेश्वर महादेव मठ प्रांगण में आयोजित समारोह में राजस्व राज्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्यों के लिए धन की कमी को आड़े नही आने दिया। कांग्रेस की सरकार ने जो कार्य 70 वर्षों में नही किए, वो कार्य भाजपा की सरकार ने चार साल में कर दिखाए। भवानीसिंह टापरा ने सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन दौलत सोनगरा ने किया।

विधायक ने किया वाचनालय का लोकार्पण

सिणधरी . सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल ने रविवार को धनवा ग्राम पंचायत में महाराज भोलाराम की कुटिया पर विधायक कोष से निर्मित वाचनालय का लोकार्पण किया। ऐसे ही कुटिया तक 50 लाख की लागत से सड़क निर्माण का शिलान्यास किया। इसका निर्माण शुरू होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकारों ने विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। सड़कों का गांवों में जाल बिछ गया है। स्टेट हाईवे, नेशनल हाईवे के साथ गांव-गांव तक सड़कें बनने से आवागमन सुगम हुआ है। चिकित्सा के क्षेत्र में विभिन्न योजनाएं लाभकारी साबित हो रही है। भायल ने कहा कि राज्य सरकार के साढे चार साल के कार्यकाल में जितने कार्य हुए, उतने कांग्रेस के शासन में कभी नहीं हुई। क्षेत्र में मीठे पानी की आपूर्ति, शिक्षकों की नियुक्ति, विद्यालय क्रमोन्नति सहित कई उपलब्धियां बेमिसाल हैं। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सोहनलाल यति, महामंत्री जालमसिंह मीठा, जबरसिंह महेचा, जोगेंद्र आचार्य, भवानीसिंह टापरा, बाबूसिंह, सरपंच खेताराम, पोकरराम नवाद उपस्थित रहे।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग