बाड़मेर जिले में करीब साढ़े चौदह लाख हैक्टेयर में खरीफ की बुवाई होती है, जिसमें से आठ लाख चालीस हजार हैक्टेयर में बाजरा ही होता है। स्थिति यह है कि थार का शायद ही ऐसा कोई खेत हो जहां बाजरा न बोया जाता है। किसान पूरे साल जून-जुलाई का इंतजार करते है, जिससे कि वे बाजरा बुवाई कर सके, लेकिन इस बार उनको मायूसी हाथ लगी है।