8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lok Sabha Election 2024 : हनुमान बेनीवाल के लेफ्ट हैण्ड रहे उम्मेदाराम के आने से कांग्रेस को होगा कितना फायदा, सामने आई ऐसी अपडेट

Lok Sabha Election 2024 : रालोपा के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल के बाड़मेर में लेफ्ट हैण्ड रहे और दो बार बायतु विधानसभा चुनाव लड़ चुके उम्मेदाराम बेनीवाल ने शनिवार को जयपुर में कांग्रेस ज्वाइन कर ली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 17 Mar 2024, 3:42 PM IST

umedaram_joined_congress.jpg

Lok Sabha Election 2024 : रालोपा के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल के बाड़मेर में लेफ्ट हैण्ड रहे और दो बार बायतु विधानसभा चुनाव लड़ चुके उम्मेदाराम बेनीवाल ने शनिवार को जयपुर में कांग्रेस ज्वाइन कर ली। बायतु विधानसभा से दो बार हरीश चौधरी को टक्कर देने वाले उम्मेदाराम को खुद हरीश चौधरी ही आगे लाए है। अब उनके लोकसभा चुनाव लड़ने के चर्चे भी बढ़ गए है। जयपुर में शनिवार को हरीश चौधरी, हेमाराम चौधरी और कांग्रेस के नेताओं की मौजूदगी में उम्मेदाराम को प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने कांग्रेस ज्वाइन करवाई।

दो बार टक्कर
उम्मेदाराम बेनीवाल 2018 में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से चुनाव लड़े और उन्होंने कांग्रेस के हरीश चौधरी को टक्कर दी। भाजपा के कैलाश चौधरी तीसरे नंबर पर रहे। 2023 में उम्मेदाराम ने फिर कांग्रेस के हरीश चौधरी को टक्कर दी, महज 910 वोटों से हार गए। भाजपा के बालाराम मूढ़ तीसरे स्थान पर रहे।

कांग्रेस का सियासी दांवपेच
रालोपा का प्रत्याशी खड़ा होने पर कांग्रेस के लिए नुकसान की स्थिति थी। ऐसे में कांग्रेस ने उम्मेदाराम को शामिल कर लिया। अब उम्मेदाराम को प्रत्याशी बनाया जाता है तो बायतु की सीट हरीश चौधरी के लिए सुरक्षित रहेगी।हेमाराम चौधरी के चुनाव नहीं लड़ने की स्थिति में कांग्रेस के लिए हरीश चौधरी का विकल्प था, हरीश चौधरी बायतु से विधायक है। लिहाजा अब उम्मेदाराम को नया चेहरा बनाने का एक और विकल्प मिल गया।

भाजपा पर असर
भाजपा ने कैलाश चौधरी को पहले से ही प्रत्याशी घोषित किया हुआ है। अब जातिगत समीकरण में उनके सामने आने वाले प्रत्याशी को लेकर नया समीकरण तय करना होगा।

उम्मेदाराम कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस से जुड़े है। लोकतंत्र में विचार महत्वपूर्ण है। उनका पार्टी में स्वागत है।
- हरीश चौधरी, विधायक

यह भी पढ़ें- आखिर कांग्रेस के कद्दावर नेता हेमाराम चौधरी ने भरी सभा में क्यों कहा, मैंने नशा छोड़ दिया... और भी छोड़ दो