Lok Sabha Election 2024: राजस्थान की बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट से बुधवार को कांग्रेसी प्रत्याशी उम्मेदाराम बेनीवाल ने नामांकन दाखिल किया। इससे पहले बाड़मेर जिला मुख्यालय स्थित आदर्श स्टेडियम पर नामांकन सभा हुई, जिसमें राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और उम्मेदाराम ने संबोधित कर 'शक्ति प्रदर्शन' किया। नामांकन सभा के दौरान अशोक गहलोत पसीने से लथपथ नजर आ रहे थे, लेकिन फिर भी उन्होंने भाजपा और पीएम मोदी को घेरने में कोई कोरकसर नहीं छोड़ी। वहीं अंत में राजस्थानी गीतों में डोटासरा थिरकते हुए भी नजर आए।