6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाड़मेर में संक्रमित 84 दिनों बाद आइसीयू से डिस्चार्ज, इस पॉजिटिव मरीज ने अस्पताल में गुजारी सबसे लम्बी अवधि

-सबसे अधिक दिनों तक भर्ती रहने वाला कोविड मरीज स्वस्थ-चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ की दिन-रात देखभाल से मिला नया जीवन-अस्पताल के आइसीयू का सबसे क्रिटिकल केस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 14 Jul 2021, 9:45 PM IST

बाड़मेर में संक्रमित 84 दिनों बाद आइसीयू से डिस्चार्ज, इस पॉजिटिव मरीज ने अस्पताल में गुजारी सबसे लम्बी अवधि

बाड़मेर में संक्रमित 84 दिनों बाद आइसीयू से डिस्चार्ज, इस पॉजिटिव मरीज ने अस्पताल में गुजारी सबसे लम्बी अवधि

बाड़मेर. कहते है कि हौसला हो तो कुछ भी हासिल किया जा सकता है। बाड़मेर जिले के हीराराम ने भी इसी हौसले के दम पर कोविड को हरा दिया और पूरे 84 दिन अस्पताल में भर्ती रहने के बाद मंगलवार को आईसीयू से डिस्चार्ज कर दिया गया।
महामारी की दूसरी लहर का दौर हालांकि उस समय अधिक नहीं था, इस दौरान 4 अप्रेल को दूधिया के रहने वाले 44 साल के हीराराम चपेट में आ गए। उनकी सीटी जांच करवाई तो पहली बार 8, दूसरी बार में 22 और तीसरी जांच में स्कोर 24 तक पहुंच गया। कुल स्कोर 25 होता है, इसमें से 24 तक होना यानि स्थिति बहुत ज्यादा क्रिटिकल हो चुकी थी। चिकित्सकों ने भर्ती करने के बाद 24 घटे निगरानी और देखभाल के साथ मरीज और परिजनों को संबल देते रहे। इसी का नतीजा है कि 84 दिनों बाद कोविड फील्ड अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
इतने दिन कोई कोविड मरीज नहीं रहा भर्ती
संक्रमित हीराराम ने अस्पताल में सबसे लम्बा समय मरीज के नाते बिताया। जबकि चिकित्सकों का कहना है कि दो महीने से ज्यादा अब तक कोई संक्रमित अस्पताल में भर्ती नहीं रहा। लेकिन यह मरीज पूरे 84 दिन भर्ती रहे और यह अब तक के कोविड मरीजों में सबसे लम्बी अवधि का एकमात्र मामला है।
45 दिनो तक हाई फ्लो मास्क
कोविड से करीब-करीब 100 फीसदी डेमेज हो चुके फेंफड़े ऑक्सीजन लेने में भी सक्षम नहीं थे। चिकित्सकों की सघन मानिटरिंग रही। आइसीयू में रखा गया और विशेष रूप से चिकित्सा की जरूरत को देखते हुए मरीज करीब 30 दिन बेन्स सर्किट और 45 दिनों तक हाईफ्लो मास्क पर रहा।
चिकित्सकों और नर्सिंग टीम जुटी रही
संक्रमित का डॉ. दिनेश परमार, डॉ. गोरधनसिंह चौधरी, डॉ. शालू परिहार, डॉ. अनिल सेठिया, डॉ. विक्रम सिंह, डॉ. सुरेश गहलोत, डॉ. सुरेश चौधरी, डॉ. अरविन्द विश्नोई, डॉ. मालदेव, डॉ. चिराग माहेश्वरी, डॉ. चिराग गोदारा की टीम के साथ मेलनर्स प्रथम तुलछाराम चौधरी सहित नर्सिग अशोक शर्मा, सुभाष सोनी, महेश सोनी, ओमप्रकाश माली, महेश जाटोल, अंजू विश्नोई, विमला गौड़, जोगेन्द्र सहारण, ललित, फिरोज खान, नरेश बेनीवाल, भजनलाल सैनी, प्रवीण कुमार, नन्द किशोर, श्याम, अवतार सिंह, मदन सिंह, भजनलाल, राजू, जयकिशन आदि ने 24 घंटे देखभाल और चिकित्सा की।
अब तक 84 दिन कोई संक्रमित नहीं रहा भर्ती
कोई भी संक्रमित 84 दिनों तक महामारी के दोनों दौर में अस्पताल में भर्ती नहीं रहा। मरीज हीराराम का हौसला तथा चिकित्सक और नर्सिग स्टाफ की अच्छी देखभाल और चिकित्सा का नतीजा है कि आज मरीज को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया जा रहा है।
डॉ. बीएल मंसूरिया, पीएमओ बाड़मेर