13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इनामी योजना के नाम पर लाखों की ठगी, एसपी आवास के बाहर हंगामा, जानिए पूरी खबर

- सैकड़ों लोग ठगी का शिकार, एसपी के आदेश पर ग्रामीण थाने में मामला दर्ज  
2 min read
Google source verification
Barmer news

Barmer news

बाड़मेर. इनामी योजना के नाम पर धन दोगुना करने का प्रलोभन देकर लाखों रुपए की ठगी करने का मामला रविवार को सामने आया। मामले में पीडि़त लोगों ने पुलिस अधीक्षक आवास के बाहर जमकर हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग की।


ग्रामीण थानाधिकारी किशनसिंह चारण ने बताया कि पैसे दोगुना करने का प्रलोभन देकर ठगी करने का मामला दर्ज किया गया है। उत्तरलाई निवासी शंकरलाल पुत्र वीजाराम, प्रकाश व किशोर सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। रिपोर्ट में बताया कि आरोपियों ने मिलकर एक समाज के लोगों को ठगनेे की नियत से इनामी योजना में धन दोगुना करने का प्रलोभन दिया। लेकिन उनके साथ धोखाधड़ी की गई।

दर्ज मामले के अनुसार इनामी योजना के संचालक ने प्रदेश भर में अपना जाल फैला रखा है। संचालक योजना व अन्य तरीके से लोगों को गुमराह कर लाखों रुपए का प्रलोभन देकर जमा राशि को 15-20 दिन में दोगुना करने का कहते हुए अपने जाल में फंसा लेता है। लेकिन जब कई लोग अपना दोगुना पैसा मांगने के लिए संचालक के घर पहुंचे तो वह गायब मिला। बार-बार जाने पर संचालक व उसके साथी नहीं मिले तो लोग एसपी को शिकायत करने उनके आवास पहुंचे।

एसपी आवास के बाहर हंगामा
ठगे गए लोगों ने एसपी आवास के बाहर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया है कि धन को दोगुना करने का लालच देकर हमें ठगा गया है। आरोप है कि करीब 18 करोड़ रुपए की ठगी हुई है।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटनाएं
बाड़मेर जिले में इनामी योजना के नाम पर ठगी की घटनाएं पहले भी कई बार हो चुकी हैं। लोगों को प्रलोभन देकर कम दिनों में जमा करवाई गई राशि को दोगुना करने के कई मामले थानों में दर्ज हुए हैं।

- ऐसा मामला सामने आया है
इनामी योजना में प्रलोभन देकर ठगी करने का मामला सामने आया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।- डॉ. गगनदीप सिंगला, पुलिस अधीक्षक बाड़मेर

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग