28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Barmer / जहां अवैध खनन की भरमार, वहां करोड़ों में माइंस की लीज, जानिए पूरी खबर

जहां अवैध खनन की भरमार, वहां करोड़ों में माइंस की लीज, जानिए पूरी खबर

- अवैध खनन पर लगाम की कोशिश  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

bhawani singh

•

Updated: 4 Jul 2018, 11:45 AM IST

Illegal mining

Illegal mining

- लीज राशि से विभाग का खजाना भरा- 16 स्टोन माइंस के लिए लीज के माध्यम से खानों का आवंटन

भवानीसिंह राठौड़@बाड़मेर. सरकारी तंत्र की सुस्ती के चलते दरुड़ा गांव में वर्षों से खनन माफिया पैर पसारता रहा। जिम्मेदार कागजी कार्रवाई कर मूकदर्शक बने रहे। जब खनन माफिया का कारोबार करोड़ों में हो गया तो कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ गईं। ऐसे में जहां वर्षों से अवैध खनन हुआ है, वहां एक हैक्टेयर खनन क्षेत्र करोड़ों रुपए में लीज पर आवंटित किया गया है। इससे खान विभाग को आय बढऩे के साथ अवैध खनन पर लगाम की उम्मीद है।

निकटवर्ती दरुड़ा गांव में अवैध खनन पर लगाम के लिए गत दिनों खनन विभाग ने नए नियमों के तहत ऑनलाइन माइंस लीज का आवंटन किया है। अब दरुड़ा से निकलने वाले काले पत्थरों से करोड़ों का राजस्व मिलेगा जो साल-दर-साल बढऩे की संभावना है। कभी लाखों से शुरू हुआ स्टोन का खनन अब करोड़ों के राजस्व तक पहुंच गया है।


भर गया विभाग का खजाना

दरूड़ा गांव स्थित पहाड़ों से निकलने वाले काले पत्थर के लिए ऑनलाइन आवेदन के बाद 16 स्टोन माइंस का आवंटन हुआ है। 16 खनन भूखण्ड से विभाग को 9 करोड़ 14 लाख का राजस्व मिलेगा। फिर साल दर साल लीज पर निर्धारित राशि जमा होगी। हालांकि स्टोन माइंस लीज की समयावधि में पांच लीज धारकों ने भुगतान जमा नहीं करवाया है। इसके चलते ये खानें अटक गई हैं।


अब भी हो रहा अवैध खनन

जिले में दरूड़ा, मारूड़ी, मांगता, जूना पतरासर, बिशाला सहित कई स्थानों पर पहाड़ों का अस्तित्व लम्बे समय से खतरे में हैं। यहां क्रेशर संचालक लम्बे समय से अवैध खनन कर रहे हैं। कागजों में महज गत दिनों 11 माइंस लीज का आवंटन हुआ है। लेकिन इससे पहले और अब भी दर्जनों खानों में अवैध खनन किया जा रहा है।

यह भूखण्ड हुए आवंटित

प्लांट नम्बर - लीज राशि
03 - 88.15

01 - 71.15
06 - 85. 65

11 - 35.00
12 - 31.00

13 - 35.00
14 - 30.10

15 - 45.00
16 - 42.05

17 - 35.25
18 - 30.05

यह भूखण्ड अटके
प्लांट नम्बर - लीज राशि

02 - 100.25
07 - 55.55

05 - 80.55
10 - 35.05

04 - 95.00
(स्त्रोत खनन विभाग - राशि लाखों में)