पुलिस ने बताया कि हितेश (24) पुत्र जगमालराम, हितेश की पत्नी लेहरी (22) एवं हितेश की मां अणसी (50) पत्नी जगमालराम ने एक के बाद एक टांके में छलांग लगा दी। किसी बात को लेकर पहले हितेश अपने घर से बाहर निकलकर टांके में कूद गया । इसके बाद उसे बचाने के लिए मां अणसी ने टांके में छलांग लगा दी। बाद में दोनों को बचाने के लिए हितेश की पत्नी लहरी भी टांके में कूद गई। टांके में पानी ज्यादा भरा होने के कारण किसी को बचाया नहीं जा सका। तीनों की पानी में डूबने से मौत हो गई। पुत्र हितेश अपने माता पिता के घर के पास अलग रहता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत होने से पूरा गांव स्तब्ध है।