3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video : रैली जहां से भी गुजरी, हर किसी ने किया सेल्यूट

एक दीया शहीदों के नाम.....:- राजस्थान पत्रिका के आह्वान पर जुटा शहर, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

bhawani singh

•

Updated: 23 Sep 2016, 6:39 PM IST

barmer

barmer

जम्मू कश्मीर के उरी में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों को मंगलवार को सरहदी बाड़मेर शहर ने श्रद्धांजलि दी। राजस्थान पत्रिका के आह्वान पर स्थानीय हाई स्कूल से अहिंसा सर्किल तक शहीदों के सम्मान में मौन रैली का आयोजन हुआ। इसके बाद सर्किल पर श्रद्धाजंलि सभा आयोजित की गई। शहीदों को श्रद्धांजलि देने शहरवासियों का हुजूम उमड़ पड़ा। शहीदों की शहादत पर आयोजित सम्मान रैली जिस रास्ते से गुजरी वहां शहरवासियों ने सेल्यूट कर उन्हें याद किया। रैली में शामिल युवाओं ने कहा, भारत इसका मुंहतोड़ जवाब दें।

राजस्थान पत्रिका की ओर से आह्वान किया गया था कि शहीद सैनिकों को अहिंसा सर्किल पर शाम को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस पर स्वप्रेरणा से बड़ी संख्या में युवा और अन्य लोग जुटने लगे। देखते ही देखते अहिंसा सर्किल पर पहुंचे इन लोगों का कारवां हाईस्कूल से रवाना हुआ। सबसे आगे एनसीसी का बैण्ड वादन करते हुए चल रहा था और इसके पीछे बड़ी संख्या में लोग चल रहे थे। हाईस्कूल से यह रैली रवाना हुई तो कोतवाली, स्टेशन रोड होते हुए अहिंसा सर्किल पहुंची।

रास्ते में जिसने भी रैली को देखा उसने सैल्यूट किया। रैली मौन चल रही थी लेकिन रास्ते में लोग नारों से देशभक्ति का जोश भरते नजर आए। अहिंसा सर्किल पहुंचकर सभी ने एक दीपक शहीदों के नाम जलाते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। भारत माता की जय, जय हिन्द के जयकारे लगाकर शहीदों को याद किया। इस दौरान इन्द्र प्रकाश पुरोहित, डॉ. आदर्श किशोर जाणी, रणवीरसिंह भादू, महेन्द्रसिंह तारातरा, लक्ष्मणसिंह गोदारा, नरेशदेव सारण, रघुवीरसिंह तामलोर, भूराराम गोदारा, भूराराम सारण, लोकेन्द्रसिंह, महिपाल, गजेन्द्रसिंह, मनोज दवे, जगदीश राजपुरोहित, स्वरूप, छोटूसिंह, डूंगर, विजयसिंह तारातरा सहित एनसीसी कैडेट्स व सैकड़ों शहरवासी मौजूद रहे।

लोग बोले- एक ही आवाज, दो मुंहतोड़ जवाब

भारत मां के वीर सपूतों ने मातृ भूमि की रक्षा के लिए प्राण न्यौछावर किए। अब सरकार को मुहंतोड़ जबाव देना चाहिए। शहीद हुए वीर सपूतों पर हमें गर्व हैं।-डॉ. आदर्श किशोर, लेफ्टिनेंट, एनसीसी

पाकिस्तान की नापाक हरकत के सामने सरकार को कड़ा रुख अपनाना चाहिए। सरकार शहीद परिवारों का सम्मान करते हुए इस हमले के लिए आतंकवाद को मिटाने का संकल्प लें।-रघुवीरसिंह तामलोर

- आतंकियों को तुरंत खत्म करना चाहिए। राष्ट्र पूरा एक सूत्र में बंधा है। सरकार जम्मू कश्मीर में आतंककारियों के ठिकाने नष्ट कर पाक को करारा जवाब दें।-रणवीरसिंह भादू

पाकिस्तान की ओर से निरंतर हो रही नापाक हरकतों के चलते हमने अपने कई सैनिक खोए हैं। अब भारत के शीर्ष नेतृत्व को उसके विरुद्ध कठोर कदम उठाना चाहिए।-इन्द्रप्रकाश पुरोहित

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश