8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हैड मारसा लगाएंगे अंगूठा तो ही​ छात्र ले पाएंगे छात्रवृ​त्ति

- बायोमीट्रिक की अनिवार्यता
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 17 Dec 2023, 10:37 PM IST

barmer_news.jpg



नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलशिप योजना (एनएमएमएसएस) की छात्रवृत्ति चयनित विद्यार्थियों को संस्था प्रधान हैड ऑफ इंस्टीट्यूट (एचओआइ) व इंस्टीट्यूट नोडल ऑफिसर (आइएनओ) के बायोमीट्रिक पर ही मिलेगी। इसको लेकर आरएससीईआइ उदयपुर का गठित दल आगामी दिनों में जिला मुख्यालय पर मौजूद रह कर संस्था प्रधान के बायोमीट्रिक का सत्यापन करेगा।
राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (एनएसपी) पर नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलशिप योजना (एनएमएमएसएस) के तहत विद्यार्थियों की ओर से विद्यालय के मार्फत किए गए आवेदनों को सत्यापन करने के लिए संस्था प्रधान का बायोमीट्रिक ऑथेटिकेशन अनिवार्य किया गया है। ऐसे में संस्था प्रधानों का बायोमीट्रिक ऑथेटिकेशन आरएससीईआइ उदयपुर की ओर से गठित दल कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक बाड़मेर कार्यालय में करेगा। जिसमें संस्था प्रधानों को मौजूद रहना होगा।

यह भी पढ़ें: अयोध्या आने का मिला न्योता, पीले चावल बांटे

शिविर में उपस्थिति अनिवार्य
बायोमीट्रिक ऑथेटिकेशन को लेकर लगने वाले शिविर में संस्था प्रधान (एचओआइ व आइएनओ) को अनिवार्य रूप से मौजूद रहना होगा। संस्था प्रधान को आधारकार्ड, एनएसपी यूजर आइडी के साथ उपस्थित रहना होगा।

यह भी पढ़े़: मतदान को लेकर दिखा उत्साह, ऐसे किया जागरूक

छात्रवृत्ति के लिए जरूरी
निर्धारित तिथि को संस्था प्रधानों को मौजूद रहना होगा। संस्था प्रधान शिविर में नहीं आते हैं और बायोमीट्रिक ऑथेटिकेशन नहीं करवाने पर छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिलेगी।
बायोमीट्रिक ऑथेटिकेशन जरूरी
एनएमएमएसएस छात्रवृत्ति के लिए अब संबंधित विद्यालय के संस्था प्रधान का बायोमीट्रिक ऑथेटिकेशन जरूरी है। इसको लेकर संस्था प्रधानों को शिविर में अनिवार्य रूप से मौजूद रहना होगा। - जेतमालसिंह राठौड़, एडीईओ जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक (मुख्यालय) बाड़मेर