
No opposition to any society punishment for the accused
बाड़मेर.शिव क्षेत्र के बीसूकला सवाईपुरा मार्ग पर कार चालक की मौत के मामले को लेकर प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर गुरुवार को उत्तरलाई रोड स्थित हरलाल जाट छात्रावास में बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि इस घटना से समाज को गहरा आघात लगा है। किसी समाज से कोई विरोध नहीं है। एक ही मांग है कि घटना की निष्पक्ष जांच कर आरोपितों को सजा मिले।
बैठक को सम्बोधित करते हुए राजस्थान जाट महासभा के जिलाध्यक्ष डालूराम चौधरी ने कहा कि प्रशासन ने जांच के लिए समय मांगा है। पूर्व सांसद हरीश चौधरी ने कहा कि जांच में हर संभव मदद की जाएगी। भा को जिला परिषद सदस्य नरसिंग कड़वासरा, लक्ष्मण गोदारा, रूपाराम सारण, लाखाराम, पपुराम गोदारा, बनाराम डूडी, खेताराम, हेमंत गोदारा, बांकाराम सहित वक्ताओं ने सम्बोधित किया।
किसी के खिलाफ नहीं करें टिप्पणी-
बैठक के दौरान युवाओं से अपील की गई कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी, किसी व्यक्ति, समाज या भ्रामक पोस्ट नहीं करें।
धोखाधड़ी, अतिक्रमण व मारपीट के मामले दर्ज
बाड़मेर पत्रिका. सिटी कोतवाली में गुरुवार को धोखाधड़ी, अतिक्रमण व मारपीट के तीन अलग-अलग मामले दर्ज हुए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरधारीराम पुत्र घमड़ाराम मेघवाल निवासी धांधुओं का तला रतासर ने रिपोर्ट में बताया कि गेनाराम व बाबूराम पुत्र घमड़ाराम व दमाराम पुत्र गेनाराम मेघवाल निवासी पाबूसरिया ने उसके साथ मिलकर जमीन खरीदी। आरोपितों ने धोखाधड़ी करते हुए जमीन के कागजात में उसका नाम ही नहीं लिखवाया और पैसे भी हड़प लिए।
वहीं उमराव मोहम्मद पुत्र हबीब मोहम्मद निवासी कोतवाली के पीछे ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि अर्जुन पुत्र पूनमाराम, पुरो देवी पत्नी अर्जुनराम जाट निवासी उंदरी हाल निवासी बलदेव नगर ने उसके भूखंड पर अतिक्रमण कर लिया।
गीता कंवर पत्नी शंकरसिंह रावणा राजपूत निवासी गायत्री चौक ने रिपोर्ट में धर्मसिंह, सुमेरसिंह पुत्र शेरसिंह व भविया पुत्र सांवलसिंह पर रास्ता रोक मारपीट का आरोप लगाया।
Published on:
02 Feb 2018 11:32 am
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
