बाड़मेर : पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा सरकार प्रतिशोध की भावना से काम कर रही है, जो नहीं करना चाहिए। पायलट ने कहा कि उन्होंने हमेशा युवाओं के हित की बात की है। पेपर लीक गंभीर मुद्दा है, इसकी जड़ तक पहुंचकर बड़े लोगों को एक्सपोज करने का मैं स्वागत करता रहा हूं।
बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा प्रत्याशी उम्मेदाराम बेनीवाल की नामांकन रैली में शामिल होने बाड़मेर आए पायलट ने बुधवार को मीडिया से रूबरू होते कहा कि भाजपा को खुद पर इतना ही विश्वास होता तो विपक्ष के नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल नहीं करते। खासकर कांग्रेस के लोगों को अपने दल में ले रहे हैं। इससे यह प्रतीत होता है कि उन्हें खुद पर ही विश्वास नहीं है। प्रचार और दावे कोई कर सकता है, जमीनी हकीकत अलग होती है। राज्य में लोग लगातार कांग्रेस से जुडकऱ विश्वास जता रहे हैं।