
पोकरण में कतार में मतदाताओं की लगी भीड़।
बाड़मेर. पोकरण विधानसभा क्षेत्र में हर बार मतदान के मामले में अगाड़ी रहा है। 2008 में परिसीमन के बाद नई विधानसभा बनी पोकरण में मतदाता उत्साह के साथ मतदान करते है। बीते तीन चुनाव में यहां रिकॉर्ड मतदान हुआ। इस बार भी 2 लाख 23 हजार 881 मतदाता है, जो नया रिकॉर्ड बनाने में जुट चुके है।
पोकरण विधानसभा के 2008, 2013 व 2018 के तीन चुनावों में हर बार रिकॉर्ड मतदान होता आया है। 2013 व 2018 में तो पोकरण विधानसभा में मतदान प्रदेश में अव्वल रहा है। विधानसभा चुनाव के तहत शनिवार को मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो चुका है। दिन चढऩे के साथ धीरे-धीरे मतदान प्रतिशत भी बढ़ता जा रहा है।
पोकरण में सुबह 7 बजे मतदान शुरू होने के बाद 9 बजे तक 9.76 प्रतिशत मतदान हुआ था। सुबह के समय सर्दी के चलते लोग घरों से कम ही निकले। 8 बजे बाद धूप निकलने के बाद लोग घरों से निकलकर मतदान केन्द्रों की तरफ आगे बढ़ें और मतदान को लेकर उत्साह जताया। ऐसे में 11 बजे तक 28.32 प्रतिशत मतदान हो चुका था।
बीते चुनावोंं में मतदाता व मतदान
वर्ष मतदाता मतदान
2008 1,38,029 1,01,592
2013 1,62,838 1,41,599
2018 1,94,962 1,72,069
Published on:
25 Nov 2023 12:47 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
