रेगिस्तान में तेल की आस को लेकर अब कंपनियां आश्वस्त हैं। 2002 में रागेश्वरी गैस, 2003 में कामेश्वरी तेल क्षेत्र, 2004 में विश्व की सबसे बड़ी खोज मंगला और साथ में एेश्वर्या, विजया, भाग्यम्, वंदना,शक्ति, मंगला हिल, 2005 में चार, 2006 में 05, 2007 में सरस्वती क्रिस्ट एवं के डब्ल्यू, 2008 में तुकाराम, 2013 में रागेश्वरी, 2014 में 10 तेल क्षेत्र लगातार मिले हैं। 2015 के बाद अन्वेषण की अनुमति नहीं थी। अब तक बाड़मेर सांचौर बेसिन में 38 तेल क्षेत्र तैयार हैं इसमें 10 में तेल उत्खनन हो रहा है और 28 छोटे तेल क्षेत्र तैयार हैं।