7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पायलट ने किया पत्रिका के समाचार को ट्वीट

- गिड़ा में बिजली ट्रांसफार्मर जलने का मामला

2 min read
Google source verification
Pilot has tweeted the news of the Patrika

Pilot has tweeted the news of the Patrika

गिड़ा. क्षेत्र में दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत ढाणियों में बिजली कनेक्शन के बाद आधे से ज्यादा ट्रांसफार्मर जल गए। इसको लेकर राजस्थान पत्रिका में समाचार प्रकाशित होने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने ट्वीट किया।

पत्रिका के अंक में प्रकाशित समाचार में उल्लेख किया गयालीथा कि सत्तर साल बाद बिजली आई लेकिन दस ट्रांसफार्मर जल जाने से फिर अंधेरा छा गया। इसको लेकर पायलट ने लिखा कि- 'गिड़ा पंचायत समिति में पंडित दीनदयाल योजना के तहत लगे बिजली कनेक्शन चार दिन की चांदनी साबित हुए। पिछले ढाई महिनों से लोग भटक रहे हैं, सरकार को इस पर गौरव है।

और इधर...

दो माह बीते, पुजारी की हत्या से नहीं उठा पर्दा

सिणधरी . मुजियो की प्याऊ रामदेव मंदिर के पुजारी संत हरिराम की हत्या को दो माह गुजरने के बाद भी वारदात से पर्दा नहीं उठ पाया है। यहां 25 जुलाई की रात को किसी ने पुजारी की हत्या कर दी थी। दूसरे दिन सवेरे ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए अंतिम संस्कार नहीं करने पर अड़ गए, प्रशासन की समझाइश के बाद 27 जुलाई को संत को समाधिस्थ किया गया। उसके बाद ग्रामीणों ने सिणधरी कस्बा बंद कर भी विरोध-प्रदर्शन किया गया। साथ ही राजाराम छात्रावास में 10 दिन तक धरना भी जारी रखा।

इसे सांसद सोनाराम व पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल की समझाइश के बाद समाप्त किया गया, लेकिन पुलिस अब तक अपराधियों तक नहीं पहुंच पाई है।
गौरतलब है कि सिणधरी थाने में कार्यरत पुलिस निरीक्षक, दो सहायक उपनिरीक्षक व दो हैड कांस्टेबल का एक साथ तबादला भी इसी प्रकरण से जोड़कर देखा जा रहा है।

खिलाडिय़ों का किया स्वागत

शिव . क्षेत्र के रामावि हड़वा के विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में चयन होने पर स्वागत किया गया। प्रधानाध्यापक पुखराज सैन ने बताया कि 14 वर्षीय जिला स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में विद्यालय के जोरावरसिंह व नरेश ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। इस पर विद्यालय की ओर से स्वागत किया गया। इस मौके पर शा.शि. हाथीसिंह, कैलाशचन्द, हरीशकुमार, तनसिंह उपस्थित थे।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग