थार के 4 साल के यात्री कर रहे यह मांग
बाड़मेर से पाकिस्तान के बीच में थार एक्सप्रेस का संचालन हो रहा था, जिसे 2018 में बंद कर दिया गया। अधिसूचना के संशोधन में दिसंबर, 2014 से पहले आए लोगों को नागरिकता मिलनी है। ऐसे में 2014 से 2018 के बीच में हर हफ्ते आने वाली थार एक्सप्रेस में बड़ी संख्या में पाक से हिंदू आए थे। इन लोगों को अभी इंतजार करना पड़ेगा। इनकी मांग है कि 2014 की इस तारीख को बढ़ाकर अब तक कर दिया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को फायदा मिल सके।