8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थाने के सामने धरना देर रहे ग्रामीणों पर पुलिस ने बरसाए डंडे, यह था मामला

कथित रॉयल्टी कार्मिकों के राह चलते दो लोगों के साथ मारपीट व अभद्रता करने के मामले ने मंगलवार को तूल पकड़ लिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 11 Apr 2023, 8:59 PM IST

police lathi charge on people protest in barmer

समदड़ी (बाड़मेर)। कस्बे में सोमवार शाम को कथित रॉयल्टी कार्मिकों के राह चलते दो लोगों के साथ मारपीट व अभद्रता करने के मामले ने मंगलवार को तूल पकड़ लिया। इस घटना के विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीण प्रदर्शन पर उतारू हो गए और समदड़ी पुलिस थाने के सामने धरने पर बैठ गए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बाजार बंद करवा दिए और मुख्य रोड पर टायर जलाकर रास्ते को जाम कर दिया।

प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर बालोतरा पुलिस उपाधीक्षक नीरज शर्मा समदड़ी पहुंचीं, तो प्रदर्शनकारियों ने उनकी कार का रास्ता रोक दिया। कार को बीच में रोकने पर पुलिस उपाधीक्षक ने नाराजगी जताई। वे जब कार को पुलिस थाने के भीतर ले जाने लगीं तो ग्रामीणों ने विरोध किया। इस बीच भीड़ में से किसी में पानी उड़ेल दिया, जो उपाधीक्षक व अन्य पुलिस कर्मियों पर जाकर गिरा। इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए धरनार्थियों को खदेड़ दिया। पुलिस ने यहां लगा टेंट भी हटा दिया। शाम को उपखंड अधिकारी व पुलिस की ओर से समझाइश के बाद धरना समाप्त कर दिया गया।

धरना फिर शुरू, विधायक पहुंचे
पुलिस के खदेडऩे के कुछ देर बाद फिर से धरना शुरू कर दिया गया। विधायक हमीरसिंह भायल व पूर्व विधायक कानसिह कोटड़ी भी धरना स्थल पर पहुंच गए। प्रदर्शनकारी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, रॉयल्टी कार्मिकों को पाबंद करने की मांग की।

यह था मामला
सोमवार देर शाम नटवरकरण व माणक माली के साथ कथित रॉयल्टी कार्मिकों ने हमला कर मारपीट कर दी। आरोपियों ने उनके वाहन में भी तोडफ़ोड़ कर दी। यह मामला सुबह होते-होते उग्र हो गया और थाने के आगे बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और आए दिन रॉयल्टी कार्मिकों की ओर से किए जा रहे हमले और तोडफ़ोड़ का विरोध जताते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे।