8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांजी हाउस में गोवंश को एक वक्त चारा!

- 5 दिनों से सूखे चारे का अभाव, एक समय दिया जाता है हरा चारा, 350 गोवंश लाचार

less than 1 minute read
Google source verification
baremr

barmer

शहर के जैसलमेर रोड पर नगर परिषद की ओर से संचालित कांजी हाउस में पिछले 5 दिनों से सूखा चारा नहीं आने से 350 गोवंश को एक समय का ही चारा नसीब हो रहा है। वह भी इतना अपर्याप्त की उनकी भूख ही नहीं मिटती। नगरपरिषद व्यवस्थाओं को सुधारने में अभी तक नाकाम रही है।

कांजी हाउस का संचालन न तो तरीके से हो रहा है और न ही चारे पानी के लिए बजट का समय पर भुगतान। एेसे में ठेकेदार भी ध्यान ध्यान दे रहा है और न अन्य। लाचार पशुओं की यहां बाड़ेबंदी कर दी गई है जिनकी सार संभाल लेने वाला भी कोई नहीं है।

हो रहे बीमार

400 से अधिक पशुधन को यहां लाया गया था। अब केवल 350 ही बचे हैं। चारा नहीं मिलने से लगातार गोवंश की मृत्यु हुई है। अभी भी दो गोवंश बीमार हैं। नगर परिषद की ओर से सही मॉनीटरिंग नहीं होने के कारण पशुओं का रजिस्टर संधारण नहीं किया गया है। एेसे में कितने पशुओं की लगातार मौत हुई है इसकी जानकारी भी नहीं रखी जाती है।

परिसर में अव्यवस्थाएं

कांजी हाउस में लगी तीनों मर्करी बंद होने से रात को कई पशु खेळी में गिर जाते हैं। ऐसे में कर्मचारियों के लिए पशुओं को उठाने में समस्या हो जाती है। कुछ मर्करी लगाने के बजाय टीनशेड पर पड़ी हैं। वहीं पानी की पाइप लाइन लीकेज होने के कारण जलापूर्ति होने पर पानी परिसर में फेल जाता है।

हरा चारा भेजते हैं

कांजी हाउस में प्रतिदिन लगभग 26 क्विंटल हरा चारा भेजते हैं। 20 तारीख को 24 क्विंटल चारा भेजा था। अब सूखे चारे की गाड़ी के आदेश दे तो गाड़ी भेज देंगे।- रमेश माली, चारा ठेकेदार

ये भी पढ़ें

image