26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पौधरोपण करके प्रकृति के संरक्षण के महत्व को दे बढ़ावा

पथमेड़ा गोचिकित्सालय की कार्यकारिणी गठित
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 22 Nov 2021, 1:05 AM IST

पौधरोपण करके प्रकृति के संरक्षण के महत्व को  दे बढ़ावा

पौधरोपण करके प्रकृति के संरक्षण के महत्व को दे बढ़ावा

बाड़मेर. पथमेड़ा गोचिकित्सालय बाड़मेर में कामधेनु सेवा महोत्सव व नवीन कार्यकारिणी गठन किया। संत कृपाराम ने कहा कि गोसेवा ही परमात्मा प्राप्ति का साधन है।

उन्होंने गोभक्तों के साथ पौधरोपण करके प्रकृति के संरक्षण के महत्व को बढ़ावा देने की बात कही। इस दौरान कार्यकारिणी का गठन करते हुए आलोक सिंघल को अध्यक्ष, लूणसिंह झाला कार्यकारी अध्यक्ष, आनंद पुरोहित महासचिव, धनराज शर्मा को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया।

मंच संचालन करते हुए महासचिव आनंद पुरोहित ने आभार प्रकट किया। कार्यकारिणी के पूर्व अध्यक्ष जेताराम परमार, अमरचंद सिंहल, रामाराम खिचड़,विकास गोयल,दिलीप लोहिया, रिणछाराम प्रजापत, चम्पालाल सोनी आदि उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें... कच्ची बस्ती में बच्चों को बांटे कपड़े
बाड़मेर. इंडिया अगेंस्ट वॉयलेंस बाड़मेर की ओर से रविवार को महावीर सर्किल रेलवे फाटक के पास स्थित कच्ची बस्ती में बच्चों को कपड़े बांटने एवं शिक्षा से जोडऩे को लेकर कार्यक्रम आयोजित हुआ। इंदिरा रसोई के बाहर बनी नेकी की दीवार पर जरूरतमंद लोगों के लिए पहनने योग्य कपड़े उपलब्ध करवाए।