
बाड़मेर. कोरोना महामारी में 24 घंटे सेवाए देने वाले विद्युत विभाग के कर्मचारियों को राज्य सरकार की ओर से आपात सेवाओ में नहीं मानकर माह मार्च का वेतन स्थगित करने व 50 लाख का स्वास्थ्य बीमा के लाभ से वंचित रखने के विरोध में बिजली कर्मचारी 27 अप्रेल को काली पट्टी बांधकर अपने कार्यस्थल पर विरोध जताएंगे।
प्रदेश प्रवक्ता रमेश पंवार ने बताया कि राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन के प्रदेश व्यापी आव्हान पर होने वाले इस विरोध प्रदर्शन में अभियंता एवं कर्मचारी दोनों ही कार्य करते हुए विरोध प्रदर्शन करेंगे।
कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राजेंद्र चैधरी ने बताया कि विद्युत निगम के कर्मचारियो, अभियंताओ, अधिकारियों को पुलिस व चिकित्सा विभाग की भांति वेतन स्थगन से मुक्त रखने व कोरोना कर्मवीर का दर्जा देते हुए 50 लाख बीमा योजना में शामिल करने, मार्च माह का वेतन जारी करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। मार्च माह का वेतन जारी करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
Published on:
26 Apr 2020, 12:21 AM IST
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.