23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गन्दगी देख बिफरे डीआरएम ,लगाई लताड़, कहा- अंतरराष्ट्रीय रेलवे प्लेटफार्म के ये हाल हैं…?

डीआरएम ने स्वच्छता को लेकर उठाए सवाल, कहा तुरंत हटाओ जाले

less than 1 minute read
Google source verification
munabav railway station,cleaning

गडरारोड. मुनाबाव स्थित अंतरराष्ट्रीय रेलवे स्टेशन पर जाले और गंदगी देख बिफरे उत्तर पश्चिम रेलवे मण्डल प्रबंधक ने अधिकारियों को लताड़ पिलाते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय रेलवे प्लेटफार्म के ये हाल हैं। तुरंत जालों को हटाओ। इस तरह की लापरवाही ठीक नहीं है। उन्होनें अंतरराष्ट्रीय रेलवे स्टेशन की स्वच्छता को लेकर सवाल उठाए। जल्द सफाई करने का आदेश दिया।
दरअसल मुनाबाव स्थित अंतरराष्ट्रीय रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे मंडल रेल प्रबंधक गौतम अरोड़ा ने अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने महिला- पुरुष शौचालय की सफाई तो हाथो हाथ पंद्रह मिनट में करवाई। इसके अलावा पेयजल समस्या का भी जायजा लिया। वहीं अवलोकन के दौरान डीआरएम ने सीसीटीवी कैमरों के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही इमिग्रेशन व वेटिंग हॉल की समस्या को भी परखा। उन्होनें रेलवे स्टेशन की दशा सुधारने की नसीहत दी। इंटरनेशनल रेलवे स्टेशन पर जाले और गंदगी देख मंडल रेल प्रबंधक काफी नाराज नजर आए।जल्द सफाई करने का आदेश दिया।

रेल ठहराव की मांग
वहीं इस दौरान ग्रामीणों ने खड़ीन, तामलोर, जैसिन्धर गांव में नए रेलवे स्टेशन सृजित कर रेल के ठहराव की मांग की। ग्रामीणों ने आबादी क्षेत्र को रेल सुविधा से जोडऩे की मांग भी की। साथ ही बाड़मेर से मुनाबाव तक रेल का दूसरा फेरा प्रारंभ करने की मांग का भी ज्ञापन सौंपा। इस दौरान ग्रामीणों ने यह भी कहा कि जोधपुर से बाड़मेर सुबह वाली साधारण रेल गाड़ी दोपहर से लेकर दूसरे दिन सुबह तक बाड़मेर स्टेशन पर ही खड़ी रहती है, इतने लंबे समय तक एक ही स्थान पर खड़े रहने से ट्रेन का कोई भी उपयोग नहीं है इसलिये इसे मुनाबाव तक बढ़ाया जाए। ताकि उन्हे आवागमन का फायदा मिल सके। इसके अलवा यह भी मांग रखी कि वापसी में मालाणी रेल से जोड़ा जाए ताकि सीमावर्ती ग्रामीण व बीएसएफ के जवानों को भी इसका लाभ मिले।