8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023: प्रधानमंत्री मोदी की सभा 15 को, तैयारी में जुटे कार्यकर्ता

Rajasthan Election: बाड़मेर-जैसलमेर में चुनावी बिगुल के साथ ही पहली बार बड़ी सभा का आयोजन बायतु में होने जा रहा है। यहां 15 नवम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा होगी जिसको लेकर कार्यकर्ता तैयारी में जुटे हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Nupur Sharma

•

Updated: 14 Nov 2023, 1:36 PM IST

jaipur_election_news.jpg

Rajasthan Assembly Election 2023 : बाड़मेर-जैसलमेर में चुनावी बिगुल के साथ ही पहली बार बड़ी सभा का आयोजन बायतु में होने जा रहा है। यहां 15 नवम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा होगी जिसको लेकर कार्यकर्ता तैयारी में जुटे हैं। सभा में लोगों की भीड़ के साथ ही व्यवस्थाओं को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सहित केन्द्रीय मंत्री सभा स्थल और आयोजन को लेकर व्यव्स्थाएं संभाल रहे हैं।

यह भी पढ़ें : राजस्थान चुनाव का किस्सा: पहले विधानसभा चुनाव के बाद राजस्थान में थे दो मुख्यमंत्री, जानिए क्यों

बाड़मेर-जैसलमेर की सीटों पर नजर- प्रधानमंत्री की यह सभा बाड़मेर-जैसलमेर की नौ सीटों पर पार्टी की मजबूती को लेकर हो रही है। साथ ही शेरगढ़ सीट पर भी इसका असर रहेगा। मोदी की सभा की चर्चा जालोर व सांचौर जिले में भी हैं। इस सभा का असर वहां भी पड़ सकता है। बायतु पंचायत समिति की माधासर ग्राम पंचायत अंतर्गत दर्जियों की ढाणीं क्षेत्र में चुनावी सभा होगी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी व केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी यहां का दौरा कर चुके हैं।

एक ही विधायक है वर्तमान में
भाजपा का वर्तमान में बाड़मेर-जैसलमेर की नौ सीटों में से एक सिर्फ सिवाना से ही विधायक है। ऐसे में इस बार के चुनाव में भाजपा की अधिक से अधिक जीत को लेकर प्रधानमंत्री की सभा विशेष महत्व रखेगी।

2018 में यह यह स्थिति
10 में से 01 भाजपा, 09 कांग्रेस
बाड़मेर-07 सीट- 06 कांग्रेस-01 भाजपा
जैसलमेर-02 सीट- 02 कांग्रेस-00 भाजपा
शेरगढ़- कांग्रेस

यह भी पढ़ें : राजस्थान विधानसभा चुनाव: जयपुर में चुनाव प्रचार के बीच दीपावली पर रामा-श्यामा का चला दौर

पहले भी आ चुके हैं मोदी
2008 में गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब स्टार प्रचारक थे। तब मोदी शिव में भाजपा प्रत्याशी की सभा में आए थे। मोदी पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान भी बालोतरा में चुनाव सभा कर चुके हैं।