भाजपा- भाजपा से यहां प्रत्याशी केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी है। विधानसभा चुनावों में कैलाश चर्चित रहे और मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष के चेहरों में उनका नाम शामिल हुआ। इसके बाद केन्द्रीय मंत्री पर दुबारा विश्वास कर भाजपा ने टिकट दिया,जबकि विधानसभा चुनावों में टिकट वितरण को लेकर बड़ा विवाद बन गया था।