
अकली गांव
भीख भारती गोस्वामी
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023: मैं जहां खड़ा हूं सामने पाकिस्तान दिख रहा है। सांझ ढलने के साथ यहां बॉर्डर की फ्लड लाइट्स जलने लगी हैं। इधर, अकली गांव जो भारत का आखिरी गांव है, वहां भी पोलिंग पार्टी पहुंचकर आज होने वाले मतदान की तैयारियों में जुटी है। 550 मतदाताओं के इस बूथ पर शत-प्रतिशत मतदान की गारंटी गांव के लोग ले रहे हैं। सच मानिए... यहां चिकित्सा, पानी और शिक्षा जैसी कुछ मांगें 75 साल से अधूरी हैं, लेकिन लोकतंत्र में आस पूरी। वजह, सामने पाकिस्तान के गांव हैं, जहां कुछ भी नहीं है। वे उन्हें देखकर कहते हैं, हम खुश है कि हमें भारत में रखा, जहां लोकतंत्र है।
संध्या का 6 बजे का समय, गांव के युवा वॉलीबॉल खेलने में मस्त है। सीमा पर तैनात बीएसएफ हाई अलर्ट पर चौकस नजरें गड़ाए हैं। ग्रामीण महिलाएं बेरियों से सींचकर सिर पर घड़ा उठाए पानी ला रही है, क्योंकि ट्यूबवेल में खारा पानी है। गांव के प्रबुद्ध लोग मतदान को लेकर काफी उत्साहित हैं।
शनिवार को होने वाले मतदान के लिए तैयारियां भी करते नजर आए। पत्रिका टीम के पहुंचने पर आभार जताया। गौरतलब है पत्रिका अभियान से ही गांव में पहली बार 2019 मे ट्यूबवेल से पानी मिल पाया। अब गांव में नर्मदा का पानी जीएलआर तक तो पहुंच चुका है लेकिन हर घर नल कनेक्शन नहीं मिल पाया।
यह भी पढ़ें : Rajasthan election 2023
Published on:
25 Nov 2023 09:33 am
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
