मुख्यमंत्री ने वर्ष 2021 के बजट भाषण में पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों को निशुल्क यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने की घोषणा की थी। प्रदेश के 64 हजार 479 सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं तक के 70,77, 465 बच्चे, जिसमें 34, 81,646 छात्र, व 35, 95,819 छात्राओं को सिली हुई यूनिफॉर्म निशुल्क देने का निर्णय किया। इसको लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू की लेकिन छह सौ रुपए में दो ड्रेस देने से राशि कम होने पर विभिन्न फर्म ने मना कर दिया। इसके बाद निर्णय किया गया कि फर्म दो ड्रेस का कपड़ा 425 रुपए में देगी, जबकि सिलाई की राशि 175 रुपए संबंधित स्कूल की एसएमसी के खाते में आएंगे।