2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Barmer News: अरुणाचल में शहीद नखत सिंह भाटी की पार्थिव देह बाड़मेर पहुंची, आज होगा अंतिम संस्कार

Rajasthan News: अरुणाचल प्रदेश में ऑपरेशन अलर्ट के दौरान शहीद हुए हवलदार नखत सिंह भाटी की पार्थिव देह को लेकर गाड़ी बाड़मेर के जालीपा मिलिट्री स्टेशन से उनके पैतृक गांव हरसाणी के लिए रवाना हो चुकी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Rajesh Singhal

•

Updated: 29 Aug 2024, 10:33 AM IST

Shahid Jawan Nakhat Singh Bhati

Shahid Jawan Nakhat Singh Bhati: अरुणाचल प्रदेश में ऑपरेशन अलर्ट के दौरान शहीद हुए हवलदार नखत सिंह भाटी की पार्थिव देह को लेकर गाड़ी बाड़मेर के जालीपा मिलिट्री स्टेशन से उनके पैतृक गांव हरसाणी के लिए रवाना हो चुकी है। रास्ते भर जगह-जगह पर स्थानीय लोग भारत माता के जयकारों के साथ गाड़ी पर फूल बरसा रहे हैं। यह गाड़ी हरसाणी फांटा, भादेरश, चूली, बालेबा और भादरेश होते हुए हरसाणी पहुंचेगी, जिसमें लगभग दो घंटे का समय लगेगा।

हेलिकॉप्टर से उतरलाई एयरबेस लाया गया पार्थिव शरीर

तड़के करीब साढ़े तीन बजे शहीद भाटी की पार्थिव देह को हेलिकॉप्टर के माध्यम से उतरलाई एयरबेस लाया गया, जहां से आर्मी की एक टीम इसे जालीपा मिलिट्री स्टेशन लेकर गई।

गांव में शोक, बाजार रहे बंद

27 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश में ऑपरेशन अलर्ट के दौरान सेना के तीन जवान शहीद हो गए थे, जिनमें से एक बाड़मेर के हरसाणी गांव के रहने वाले हवलदार नखत सिंह भाटी भी शामिल थे। शहादत की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया और बाजार बंद हो गए।

अधूरा रह गया मकान बनाने का सपना

हवलदार नखत सिंह भाटी अप्रैल में एक माह की छुट्टी पर घर आए थे। इस दौरान उन्होंने अपने नए मकान की नींव भरवाई थी और अगले दौरे में मकान पूरा करने का सपना संजोया था। ड्यूटी पर लौटने से पहले उन्होंने अपनी मां और पत्नी प्रियंका कंवर से वादा किया था कि अगली बार दो महीने की छुट्टी लेकर आएंगे, घर बनाएंगे और छोटे भाई उम्मेद सिंह की शादी करवाएंगे। लेकिन उनके ये सपने अधूरे रह गए।

शहादत से एक रात पहले उनकी पत्नी से फोन पर बात हुई थी। मंगलवार को दिनभर पत्नी ने फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। परिवार के अन्य सदस्यों को उनकी शहादत की खबर पहले ही मिल चुकी थी, लेकिन उन्होंने यह खबर प्रियंका से छिपाए रखी।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़