धोरीमन्ना में शांतिनाथ जिनालय अंजनशलाका प्राण प्रतिष्ठा पंचान्हिका महोत्सव के चौथे दिन शनिवार को आचार्य मनोज्ञसूरीश्वर की निश्रा, कमलप्रभसागर, साध्वी विद्युतप्रभाश्री, हेमरत्नाश्री, विनितयशाश्री, श्रुतदर्शनाश्री, मुक्तांजनाश्री, विनयगुणाश्री, साध्वी कैवल्यप्रियाश्री आदि ठाणा के सान्निध्य में कई धार्मिक अनुष्ठान हुए। शांतिनाथ जैनश्री संघ के अध्यक्ष बाबूलाल लालण व महामंत्री गौतमचन्द सेठिया ने बताया कि शनिवार को नवपद की पूजा, अंजनशलाका विधि विधान, देव-देवी का पूजन, बड़ी सांझी कार्यक्रम में संगीतकार नरेन्द्र वाणीगोता मुम्बई भजनों की प्रस्तुतियां दी।