8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निजी बसों में सफर को मजबूर यात्री, दे रहे दो गुना ज्यादा किराया

- ग्रामीण इलाको में चले रोडवेज तो यात्रियों को मिले सहारा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 15 Feb 2024, 12:14 AM IST

bus.jpg

गुड़ामालानी विधानसभा मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में रोडवेज की सुविधा नहीं होने के चलते आमजन को निजी बसों में महंगा किराया देकर सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है। राज्य में नई सरकार बनने के बाद ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को रोडवेज सुविधा मिलने की उम्मीद है। ग्रामीण नई सरकार से गांवों में रोड़वेज बस चलाने की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करवा रहे हैं।
क्षेत्र के दर्जनों गांव रोड़वेज बस सुविधा से वंचित है। इससे आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बस सुविधा से अभी तक वंचित गांवों में सुविधा सुलभ करवाने को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा, जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। पूर्ववर्ती सरकार में कई बार जनप्रतिनिधियों ने रोडवेज की बस शुरू को लेकर ज्ञापन सौंप, लेकिन कोई ध्यान नहीं गया। क्षेत्र के पायला कला , आडेल , नोखडा ,निम्बलकोट ,कोशलू ,सड़ा ,भाटाला ,कादानाडी, भेडाना ,लोलावा , गुडामालानी ,खुडाला ,नेहरों की ढाणी ,अर्जुन की ढाणी , बांड, राणासर,उडासर सहित कई गांवों में रोड़वेज बस की सुविधा नहीं मिल रही।

यह भी पढ़ें: सरकार ने बनाई सौ दिन की योजना, इन शिक्षकों को नहीं मिलेगा फायदा

निजी वाहनों से जान जोखिम में
रोड़वेज बस सुविधा का अभाव होने पर ग्रामीणों को मजबूरन आवागमन के लिए निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इन गांवों में ग्रामीण जीप,टैक्सी, निजी बस समेत अन्य वाहनों से आवागमन करते हैं। इधर,रोड़वेज बस सुविधा नहीं होने का फायदा उठाते हुए निजी वाहन संचालक मनमाना किराया वसूल रहे हैं। रोड़वेज बस सुविधा नहीं होने से ग्रामीण निजी वाहनों में अधिक किराया राशि चुकाकर यात्रा करने को विवश है। निजी वाहन चालक अधिक मुनाफा कमाने के लालच में ग्रामीणों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। वहीं रोडवेज से 2 गुना अधिक किराया वसूल रहे हैं जिस पर भी जिम्मेदार अधिकारी कोई लगाम नहीं लग पा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: फर्स्ट इंप्रेशन इज लास्ट इंप्रेशन : आईजी

नही मिल रहा रोडवेज की योजना का लाभ
रोड़वेज में विशेष अवसर पर महिलाओं को नि:शुल्क सफर, महिलाओं को किराए में 50 प्रतिशत की छूट, वरिष्ठ नागरिक व विकलांगों को किराए में रियायत समेत राज्य सरकार की कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित है,लेकिन गांवों में रोड़वेज बस सुविधा का अभाव होने से योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। जो गांव हाइवे से लगते हुए हैं वहा पर भी रोड़वेज की सुविधा नहीं है। ऐसे में लोगों को गांवों से कस्बों या जिला मुख्यालय में पहुचने के लिए निजी वाहनों में महंगा किराया देकर आना पड़ रहा है।

यह बोले ग्रामीण
ग्रामीण क्षेत्र में सरकार रोडवेज की बसों शुरू करें जिसे आमजन को महंगे किराए से राहत मिल सके। निजी बस संचालक मनमर्जी का किराया वसूलते हैं। - जोगेन्द्र कुमार तरड़

नई सरकार ग्रामीण क्षेत्र में सरकारी बसों की सुविधा शुरू करे तो आमजन को हर सरकारी बस का लाभ मिलेगा। महिलाओं को रोडवेज किराए की छूट भी मिलेगी लेकिन कई बार मांग की बावजूद भी सेवाएं शुरू नहीं हो रही है। - रेशम चौधरी
गुड़ामालानी विधानसभा क्षेत्र में अभी तक रोडवेस की सुविधा नहीं है नई सरकर बनने के बाद उम्मीद जगी है कि रोडवेज की सुविधा मिलेगी।- गोसाई राम