हरी सांगरी की बहार- बारिश से पहले क्षेत्र में खेजडि़यां इन दिनों हरी सांगरी से लटालूम है। एेसे में घरों में इन दिनों सांगरी की सब्जी ही लोगों का प्रिय भोजन है। वहीं, इसे सूखा कर भा ग्रामीण रखते हैं। सर्दियों में इसकी सब्जी बनाते हैं, जो जायकेदार होती है। सांगरी के साथ कैर, कुमट और पंचमेवा की सब्जी शाही शादियों में भी देखने को मिलती है। यह सब्जी इतनी महंगी होती है कि हर शादी में इसे बनाना भी संभव नहीं होता। धनाढ्य लोग ही कैर-सांगरी की सब्जी बनाते हैं।