4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उच्च माध्यमिक स्कूल है तो व्याख्याता तो दे दो सरकार

- नवक्रमोन्नत 112 उमावि में पद स्वीकृति, व्याख्याता नहीं मिले
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 26 Feb 2024, 12:29 AM IST

barmer.jpg



नई सरकार आते ही नवक्रमोन्नत विद्यालयों में पद स्वीकृति तो हो गई पर बड़ी कक्षाओं को पढ़ाने के लिए व्याख्याता आवंटित नहीं किए गए हैं। ऐसे में 11वीं व 12वीं कक्षाओं में विशेष विशेषज्ञ व्याख्याताओं का इंतजार ही रहेगा। हालांकि सरकार ने संस्था प्रधान से लेकर तृतीय श्रेणी शिक्षक के 1456 पद आवंटित किए है।

यह भी पढ़े: अकबर आक्रांता और बलात्कारी था : दिलावर

1456 का स्टाफ लगेगा

प्रदेश में राउप्रावि व राबाउप्रावि को पिछली सरकार ने सीधे उच्च माध्यमिक में क्रमोन्नत किया था। इस सूची में 112 विद्यालय थे जो सीधे क्रमोन्नत हुए थे। इनमें पद स्वीकृति नहीं होने प्राथमिक स्तर के शिक्षक ही बच्चों को पढ़ा रहे थे, ऐसे में लम्बे समय से पद स्वीकृति की मांग हो रही थी। अब नई सरकार ने इन विद्यालयों में पद स्वीकृति के आदेश जारी किए हैं। इसके अनुसार इन विद्यालयों में 1456 का स्टाफ लगेगा। इसमें प्रति विद्यालय प्रधानाचार्य 01, वरिष्ठ अध्यापक 06, अध्यापक लेवल द्वितीय 02, अध्यापक लेवल प्रथम 02, कनिष्ठ सहायक 01 , सहायक कर्मचारी 01 के पद स्वीकृत हुए हैं। ऐसे में प्रत्येक स्कूल में 13 पद आवंटित किए गए हैं। पूरे प्रदेश में 1456 पद स्वीकृत हुए हैं।

यह भी पढ़ें: मुखिया गया था हरिद्वार, घर पर आने वाले थे मेहमान और हो गई यह

व्याख्याताओं की नियुक्ति फिर नहीं-
सूची में व्याख्याताओं के पद आवंटित नहीं किए गए हैं। गौरतलब है कि उमावि में ग्यारहवीं व बारहवीं में व्याख्याता बतौर विशेषज्ञ अध्ययन करवाते हैं। कम से कम तीन
ऐच्छिक विषय स्कूल में स्वीकृत होने पर हर स्कूल में तीन-तीन व्याख्याओं के पद होने चाहिए, लेकिन सूची में एक भी स्कूल में व्याख्याता पद आवंटित नहीं किया गया है। ऐसे में बड़ी कक्षाओं को शिक्षण कौन करवाएगा इसको लेकर सवालिया निशान है।
बाड़मेर में इन विद्यालयों में पद स्वीकृत
- प्रदेश के 112 उच्च माध्यमिक विद्यालयों में से बाड़मेर जिले के विद्यालय भी शामिल हैं, जहां अब उच्च माध्यमिक शिक्षा के शिक्षक लगेंगे। सूची में उमावि सिंधियों की ढाणी मोहनपुरा बागावास, हरयाळी नाडी, मीठड़ी खुर्द, रामदियों की बस्ती देरासर, भदरू, अदरीम का तला, ताजाणियों की ढाणी व आडेल पनजी स्कूल शामिल हैं।

प्राथमिक शिक्षा के पद प्रत्याहारित
- सरकार ने माध्यमिक शिक्षा के पद स्वीकृत करने के साथ ही प्राथमिक शिक्षा के पद समाप्त किए हैं। सूची में वरिष्ठ अध्यापक के 112, अध्यापक लेवल द्वितीय के 224 व अध्यापक लेवल प्रथम के 224 पद कुल 560 पद समाप्त किए हैं।

व्याख्याता के पद हो स्वीकृत- उमावि में व्याख्याताओं के पद स्वीकृत नहीं होना गलत है। सरकार से मांग है कि कम से कम एक स्कूल में तीन व्याख्याताओं के पदों की स्वीकृत जारी करते हुए सूची बनाएं जिससे उच्च कक्षाओं के बच्चों को फायदा मिल सके।- बसंतकुमार जाणी, जिलाध्यक्ष राजस्थान वरिष्ठ अध्यापक शिक्षक संघ रेस्टा बाड़मेर

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़