2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमृतं-जलम् महाअभियान – श्रम को उठे हजारों हाथ तो निखर गई तालाब की छटा

जसदेर तालाब पर हुआ श्रमदान, जल सरंक्षण की शपथ

less than 1 minute read
Google source verification
Amritam Jalam Maha Abhiyan,Jasder pond

Shramdan was held on Jasder pond under Amritam Jalam Maha Abhiyan

बाड़मेर.राजस्थान पत्रिका के अमृतं-जलम् महाअभियान के तहत रविवार को शहर के जसदेर तालाब की छटा निखर आई। अल सुबह ही विभिन्न सामाजिक संगठन, जनप्रतिनिधि व अधिकारी व आमजन ने मिलकर तालाब परिसर में श्रमदान किया। इसके तहत तालाब परिसर में सुखे पत्ते, कंटीली झाडिय़ा, तालाब में बिखरा पॉलीथिन, व परिसर क्षेत्र में बिखरी गंदगी को साफ किया गया। श्रमदान के लिए जब हजारों हाथ एक साथ जुटे तो कुछ ही देर में तालाब की छठा निखर गई। तालाब के चारो और सफाई होने के बाद उपस्थित जन समुदाय ने प्राकृतिक जल स्त्रोतों के सरंक्षण व जल बचाने के लिए शपथ ली।

इन संगठनों ने किया सहयोग
कार्यक्रम के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक डॉ गगनदीप सिंगला, अतिरिक्त जिला कलटर ओपी विश्रोई, नगर परिषद के अधिकारी व कर्मचारी, पुलिस के जवान व महिला कांस्टेबल, एनसीसी, उजास कोचिंग के विद्यार्थी, खेमसिद्ध ब्लड डोनर्स क्लब, जैन समाज सहित कई सामाजिक संगठनों ने कार्यक्रम में भाग लेकर श्रमदान किया ।

इन्होने किया सम्बोधित

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बाड़मेर जैसलमेर सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी ने कहा कि पत्रिका की ओर से जल सरंक्षण को लेकर चलाया जा रहा अभियान सर्वोत्तम है । यह अभियान निरंन्तर जारी रखे। इस मौके पर विधायक मेवाराम जैन ने कहा कि पत्रिका के अभियान तहत प्राकृतिक जल स्त्रोतों का सरंक्षण होगा जिससे आने वाली पीढिय़ों को फायदा मिलेगा। कार्यक्रम को डॉ आदर्श किशोर जाणी, कांग्रेस जिला प्रवक्ता एडवोकेट मुकेश जैन, रघुवीरसिंह तामलोर आदि ने सम्बोधित किया ।

इस मौके पर नगर परिषद के कार्यवाहक आयुक्त दीपक गुप्ता, पुलिस दल प्रभारी दीपाराम, राजस्व अधिकारी नरेश राठौड, नरेश जैन, रितेश रंजन, पुरखाराम, सुरेश तातेड़, प्रशांत सिंधी, नरेंद्र चौधरी, भगवानदास, हरीश गोदारा, ओमप्रकाश, यशपाल डऊकिया आदि मौजूद रहे। तालाब के चारो और सफाई होने के बाद उपस्थित जन समुदाय ने प्राकृतिक जल स्त्रोतों के सरंक्षण व जल बचाने के लिए शपथ ली।