6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्माईल-3 और घर में सीखे कार्यक्रम का निरीक्षण

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर के सहायक निदेशक ने विद्यालयों का निरीक्षण किया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 15 Jul 2021, 1:26 AM IST

स्माईल-3 और घर में सीखे कार्यक्रम का निरीक्षण

स्माईल-3 और घर में सीखे कार्यक्रम का निरीक्षण

बाड़मेर. जिले में स्माईल-3 और घर में सीखे कार्यक्रम के तहत माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर के सहायक निदेशक धर्मेंद्र दनेवा व सीडीईओ बाड़मेर के सहायक निदेशकनरसिंग प्रसाद जांगिड़ ने विद्यालयों का बुधवार को निरीक्षण किया।

निरीक्षण में संस्था प्रधान एवं सभी शिक्षकगणों को निदेशक ने कोरोनाकाल की विकट परिस्थितियों में चलाए गए कार्यक्रम, विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए ऑनलाइन क्लासेज लेने, विद्यार्थी मैपिंग संबंधी कार्य एवं बोर्ड परीक्षा से संबंधित कक्षाओं में माक्र्स अपडेशन करने के निर्देश दिए।

उन्होंने राउमावि माधासर ब्लॉक बायतु, बालोतरा ब्लॉक के रामावि मंडापुरा, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पचपदरा, राउमावि मेवानगर का अवलोकन किया।

सहायक निदेशक माध्यमिक शिक्षा निदेशालय धर्मेन्द्र धनेवा ने बाड़मेर जिले में स्माइल- 3 और आओ घर से सीखे 2.0 कार्यक्रम के तहत पांच-पांच विद्यालयों का निरीक्षण किया।

उन्होंने बाड़मेर, चौहटन, सेड़वा, धनाऊ, गुड़ामलानी, धोरीमन्ना ब्लॉक के सनावड़ा, खुमे की बेरी .अरणीयाली, रामजी का गोल, मंगले की बेरी, छोटू विद्यालयों का किया। जिन विद्यालयों का कार्य संतोषजनक नहीं मिला उनको सुधार के निर्देश दिए।