Barmer News: सामाजिक कार्यकर्ता रूमा देवी की पहल के तहत इस वर्ष भी बाड़मेर व बालोतरा जिले के अलग-अलग गांवों की 30 बेटियों को रूमा देवी फाउंडेशन व ग्रामीण विकास एवं चेतना संस्थान की ओर से बेटी बचाओ की ब्रांड एंबेसडर बनाया जाएगा। रूमा देवी ने बताया कि समाज में बेटी के जन्म को उत्सव का रूप देकर सोच में बदलाव लाने व उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने के लिए रक्षा योजना कार्यक्रम के पहले चरण के कार्यक्रम का आयोजन 16 जनवरी को बलदेव नगर स्थित क्राफ्ट सेंटर पर होगा।