Rajasthan CM Bhajan Lal Bhilwara Visit: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को भीलवाड़ा आएंगे। वे शहर के चित्रकूट धाम में पर्यावरण मेले के समापन समारोह में शामिल होंगे। मेले के अवलोकन के बाद आसींद क्षेत्र के कालियास जाएंगे । वहां विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का निरीक्षण करेंगे । सीएम के दौरे को देखते शनिवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे रहे ।